मतगणना : शुरुआती रुझानों के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट !

0
81

न्यूज़ डेस्क  
चुनवाई शुरूआती रुझान आते ही भारतीय शेयर बाजार आज खुलते ही औंधे मुंह लुढ़क गया और शुरूआती कारोबार बीएसई सेंसेक्स  दो हजार से ज्यादा अंक फिसल गया।

बता दें कि लोक सभा चुनाव के नतीजे जारी होना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रुझानों में एनएडीए गठबंधन को कांग्रेस के नेतृत्व वाली ‘इंडि गठबंधन’ से टक्कर मिल रही है जिससे बाजार को झटका लगा है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज गिरावट के साथ 76,285.78 अंक पर खुला और खुलते ही 74,234.79 अंक के निचले स्तर तक चला गया। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 2554.56 अंक या 3.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,102.62 पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज  का निफ़्टी-50 भी 553.60 अंक या 2.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,710.30 प्रतिशत पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एनटीपीसी  और एसबीआई (SBI) का शेयर सबसे लुढ़क गया। सोमवार को इन दोनों शेयर में जोरदार वृद्धि थी।

सोमवार को बेंचमार्क 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। एग्जिट पोल के अनुमान में एनडीए को मिल रही प्रचंड बहुमत के चलते बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी ने लगभग 40 महीनों में अपना बेस्ट ट्रेडिंग सेशन दर्ज किया था।

बता दें कि संसद के 543 सदस्यीय वाले निचले सदन में साधारण बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here