Homeदेशकाउंटडाउन शुरू, सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ की नए लोगो के...

काउंटडाउन शुरू, सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ की नए लोगो के साथ धमाकेदार एंट्री

Published on

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ एक बार फिर सुर्खियों में है।दर्शकों को इस शो का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था और अब शो के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ का अनाउंसमेंट वीडियो और नया लोगो रिलीज कर दिया गया है। अब शो को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है ऐसे में इस अनाउंसमेंट टीजर में क्या कुछ है, आइए बताते हैं।

JioCinema ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शो का टीजर और नया लोगो आज शेयर किया है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “काउंटडाउन हो गया है शुरू, होगा chaos अनलॉक सून… स्टे ट्यूनड!” इसके बाद से सोशल मीडिया पर #BiggBoss19 और #BB19OnJioHotstar ट्रेंड कर रहे हैं शो के होस्ट सलमान खान की वापसी को लेकर भी दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा “अब और इंतजार नहीं होता”, तो किसी ने कहा “जल्दी ऑनएयर करो”। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि “मजा ही आ गया, ये सीजन धमाकेदार होगा।”

अब सवाल ये है कि शो कब ऑनएयर होगा? रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 19’ अगस्त के आखिर तक ऑनएयर हो सकता है, लेकिन अभी तक मेकर्स की ओर से प्रीमियर डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। हालांकि, ट्रेंड्स और अपडेट्स को देखकर यह तय है कि जल्द ही दर्शकों को शो की शुरुआत देखने को मिलेगी।

इस बार शो जियो हॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा। उम्मीद की जा रही है कि कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, थीम और नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा पिछले सीजन की सफलता के बाद, ‘बिग बॉस 19’ से दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

Latest articles

20 रुपये की रिश्वत का आरोप, 30 साल बाद निर्दोष साबित, अगले ही दिन मौत

न्याय की एक मिसाल जो सिहरन पैदा कर दे! महज 20 रुपये की रिश्वत...

राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर आजीवन लगे रोक’, निशिकांत दुबे

संसद का इस बार का बजट सत्र अभी तक काफी हंगामेदार और सनसनीखेज रहा...

बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है वाईफाई?ये हो सकते हैं कारण,जानिए फिक्स करने के तरीके

आप स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ऑफिस के ऑनलाइन मीटिंग कर रहे हैं और अचानक से...

सुबह उठते ही करते हैं ये काम तो घट रही है आपकी उम्र, जानें अपनी गलत आदतें

सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय करता है।जागने के बाद के शुरुआती...

More like this