Homeदेशभारत -यूक्रेन के बीच बढ़ेगा सहयोग ,दोनों देशों के बीच हुए चार...

भारत -यूक्रेन के बीच बढ़ेगा सहयोग ,दोनों देशों के बीच हुए चार समझौते 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
पीएम मोदी इन दिनों यूक्रेन की यात्रा पर हैं। आज उनकी मुलाकात राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुई। इससे पहले पीएम मोदी रूस  राष्ट्रपति पुतिन से मिलो चुके हैं। रूस और यूक्रेन में लम्बे समय से युद्ध  जारी है और यह युद्ध अब दुनिया के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में पीएम मोदी के  इस कीव दौरे पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई है। 

अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।  भारत और यूक्रेन के बीच कृषि, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता में सहयोग के लिए चार समझौते हुए है। 

बता दें, यूक्रेन के 1991 में स्वतंत्र होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।  पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए भी खास है कि क्यों बीते करीब ढ़ाई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ा हुआ है। 

बता दें कि पोलैंड से करीब 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद पीएम मोदी यूक्रेन पहुंचे।  हयात होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके तुरंत बाद मोदी ने यूक्रेन राष्ट्रीय संग्रहालय में शहीदों पर आधारित एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का मुआयना किया, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री से हाथ मिलाया और उन्हें गले लगाया। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष में जान गंवाने वाले बच्चों की याद में स्थापित मार्मिक प्रदर्शनी देखकर प्रधानमंत्री भावुक हो गए। मोदी ने इस पर शोक जताया और मारे गए बच्चों के सम्मान में उन्हें याद करते हुए एक खिलौना रखा। 

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this