Homeदुनियापाकिस्तान में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, दो जवान मारे गए

पाकिस्तान में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, दो जवान मारे गए

Published on

न्यूज़ डेस्क 
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में स्थित अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने शुक्रवार को ड्यूटी करके घर लौट रहे न्यायाधीशों के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया जिससे उनकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

 पुलिस ने बताया कि हमले में सभी तीन न्यायाधीश सुरक्षित हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आतंकवादियों की ओर से घात लगाकर किये गये सशस्त्र हमले में न्यायाधीशों की रक्षा करते समय ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए।’’

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में टैंक जिले की अदालतों में ड्यूटी के बाद न्यायाधीशों का काफिला जब उनके घरों की ओर जा रहा था तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। 

टैंक-डीआई खान मार्ग पर पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है। इस बीच प्रांत के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने न्यायाधीशों के वाहनों पर हमले की निंदा करते हुए रिपोर्ट तलब की है। 

गंडापुर ने दो पुलिसकर्मियों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायाधीशों के लिए सुरक्षा घेरा मजबूत करने का भी आह्वान किया। नेशनल असेंबली में प्रस्तुत गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में वर्ष 2023 में 1,514 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 2,922 लोग मारे गए।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this