Homeदेशनीतीश के चांस पर सस्पेंस,लालू बोले इंडिया गठबंधन में हो सकते हैं...

नीतीश के चांस पर सस्पेंस,लालू बोले इंडिया गठबंधन में हो सकते हैं अनेक संयोजक,3- 4 राज्य पर एक कन्वेनर

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार के खिलाफ एक दूसरे से बात तक नहीं करने वाले विपक्षी दलों को भी एकजुट करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया का संयोजक बनने में अभी सस्पेंस बना हुआ है। नीतीश से ज्यादा कांग्रेस के करीबी रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में तीन-चार राज्यों पर एक संयोजक बन सकता है, जो उस इलाके में सीट बटवारा और तालमेल का काम देखेंगे।इससे इस बात की अटकल लगानी प्रारंभ हो गई। की अटकल न लगनी शुरू हो गई है कि कांग्रेस अभी तक संयोजक का पद नीतीश को देने का मन नहीं बना सकी है।

अभी तक नहीं तय हो पाया है विपक्षी गठबंधन इंडिया का संयोजक

हालांकि लालू यादव ने यह कहा है गठबंधन का एक संयोजक भी हो सकता है। लालू ने संयोजक पद के लिए गठबंधन की पटना में आयोजित पहली बैठक में ही संयोजक पद के लिए नीतीश कुमार का नाम आगे बढ़ाया था। पटना के बाद बेंगलुरु में भी बैठक हो चुकी है और मुंबई में 31 अगस्त से 2 दिन की बैठक होने वाली है लेकिन संयोजक का नाम अब तक तय नहीं हो सका है गोपालगंज दौरे पर गए राजद अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन का स्वरूप और सीट शेयरिंग पर मुंबई की बैठक में फैसला हो जाएगा ।

अकेले नीतीश कुमार नहीं और भी होंगे कई संयोजक

एक से ज्यादा संयोजक बनाने के संकेत देते हुए लालू यादव ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में संयोजक चुनने में कोई दिक्कत नहीं है। लालू ने कहा राज्य स्तर पर बेहतर ताल- मेल के लिए तीन चार राज्यों पर एक संयोजक हो सकता है। पत्रकारों ने जब इंडिया गठबंधन का संयोजक नीतीश कुमार के बनने की संभावना पर सवाल पूछा तो लालू ने सीधा जवाब ना देते हुए कहा कि इसपर सब मिलकर फैसला लेंगे ।उन्होंने यह जरूर कहा कि गठबंधन का क्या फॉर्मेट होगा और सिट शेयरिंग कैसे होगी ?इन सब बातों पर मुंबई की मीटिंग में चर्चा होगी।

लालू यादव ने कहा कि हमारा मकसद है कि बीजेपी और एनडीए के कैंडिडेट के खिलाफ विपक्ष का साझा उम्मीदवार देना।नीतीश ने वन अगेंस्ट वन का फार्मूला दिया है, जिसके तहत लोकसभा में कम से कम 400 विपक्ष का कैंडिडेट उतारने की कोशिश है ।

प्रधानमंत्री पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा उन्होंने ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो खुद ही घोषणा करें कि 2024 में लाल किला से वही तिरंगा फहराएंगे। लालू यादव यादव ने कहा कि मोदी का इस तरह का ऐलान दिखाता है कि वह सत्ता में वापसी के लिए कितने व्याकुल है, लेकिन ऐसा होगा नहीं क्योंकि जनता उन्हें सत्ता से हटा देगी।

 

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...