राम मंदिर को लेकर RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का विवादास्पद बयान,अयोध्या में नफरत की जमीन पर चल रहा निर्माण

0
246

पटना (बीरेंद्र कुमार): आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। इंसानियत से बड़ा इस भारत में उन्मादियों के राम बनेंगे। अयोध्या के इस मंदिर में शबरी के, तुलसी के राम नहीं ,बल्कि पत्थरों के भीतर कैद एक राम रहेंगे। ये राम आम लोगों के, गरीबों के, झोपड़ियों में रहने वालों के राम नहीं होंगे।

भारत के कण कण में हैं राम

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि भारत की जनता तो सदियों से रामायण को लेकर बैठी है। सुबह से लेकर शाम तक उसका पाठ करते रहती है। अब भारत राम का नहीं रहेगा। लेकिन भारत में राम का मंदिर जरूर रहेगा। पत्थरों के बीच रहने वाले राम हृदय के बीच में कैसे रहेंगे? यह मेरे समझ में नहीं आ रहा है। कण कण से समेटकर राम उस चहारदीवारी में चले गए। यह किसके राम है? इस राम से किसका रिश्ता है?

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हम और हमारी पार्टी ‘ हे राम’में विश्वास करते हैं, श्रीराम में नहीं। हमारे हृदय में राम हैं, पत्थर या मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में रहते हैं और ना ही लंका में , बल्कि श्री राम शबरी की कुटिया में रहते हैं। वे आज भी वहां मौजूद हैं। श्रीराम वाले लोग उन्हें अपने दिल से निकाल कर मंदिरों में बैठा रहे हैं।

अमित शाह ने 1 जनवरी 24 तक मंदिर बनने की कही थी बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर 1 जनवरी 2024 को बनकर तैयार हो जाएगा। इस बयान के बाद एक बार फिर राम मंदिर चर्चा में आ गया है। इस बयान के बाद विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव है इसलिए यह साल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

इस मामले में जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि भगवान राम में हम सब की आस्था है, लेकिन हमारी उम्मीद यह भी है कि’ भूखे भजन न होय गोपाला’ अमित शाह को यह भी याद होना चाहिए कि 2014 से लेकर 2023 तक पिछले 9 वर्षों में युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, अब उसका तारीख भी इनको बता देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here