Homeदेशकांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले ही जारी करेगी घोषणा पत्र!

कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले ही जारी करेगी घोषणा पत्र!

Published on


 न्यूज़ डेस्क
 आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने और अपनी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस की बड़े बदलाव करती दिख रही है। अब जानकारी मिल रही है कि कॉंग्रेस्सस पहली बार एक नया प्रयोग करने ज रही है। यह प्रयोग है कि चुनाव से पहले ही घोषणा पात्र को जनता के सामने रख दिया जाय ताकि जनाधार को बढ़ाया जा सके और जनता में विश्वास क़याम किय जा सके। 

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आम चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी। 17 जनवरी को पार्टी ने एक प्रेस कांफ्रेस करके इस बात की जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र तैयार करने से पहले यह जानना चाहती है कि आम जनता किन मुद्दों को शामिल करना चाहती है? इस बारे में कांग्रेस ने एक नई वेबसाइट तैयार किया है।

घोषणा पत्र बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति के चेयरपर्सन पी. चिदंबरम और संयोजक छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव हैं। इनके अलावा इस समिति में 15 और सदस्य हैं। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के दौरान पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत एक वेबसाइट दिखाई। इस वेबसाइट का नाम ‘आवाज भारत की है। सुप्रिया श्रीनेत ने जनता के साथ awaazbharatki@inc.in ईमेल आईडी भी शेयर किया है और कहा है कि घोषणा पत्र के लिए कोई भी सुझाव ईमेल जरिए भेज सकते हैं। कांग्रेस का लक्ष्य इस अभियान के जरिये 90 करोड़ लोगों तक पहुंचना है।

 सुप्रिया श्रीनेत ने बताया क‍ि ‘आवाज भारत की’ पर क्लिक करेंगे तो आपका नाम, फोन नंबर और पिन कोड मांगा जाएगा। ओटीपी डालने के बाद आप अपने सुझाव दे सकते हैं। सुप्र‍िया ने कहा क‍ि आप हमें वेबसाइट के जरिए या ईमेल के जरिये घोषणा पत्र के लिए मुद्दा बता सकते हैं क्योंकि हम जनता के लिए मेनिफेस्टो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा जनता की ही सुनी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि घोषणा पत्र के लिए हर राज्य के लोगों के सुझाव मांगे गए हैं। यह आम जनता का घोषणा पत्र होगा। उन्होंने कहा कि किसान, महिलाएं, युवा और समाज के हर वर्ग के लोग अपने अपने सुझाव भेज सकते हैं। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लिया है। पिछले महीने विधानसभा चुनावों के नतीजे मनमुताबिक नहीं आने के बाद कांग्रेस ने सबसे पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की और अब वह चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने की बात कर रही है।
        

Latest articles

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

More like this

राहुल गांधी को बड़ी राहत! कर्नाटक हाईकोर्ट ने मानहानि शिकायत की खारिज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2023 के...

सिरदर्द, नींद में कमी और बार-बार आ रहे क्रैम्प? शरीर में इस चीज की हो सकती है कमी

बार-बार होने वाला सिरदर्द, नींद का पूरा न होना और अचानक मांसपेशियों में ऐंठन,...