कर्नाटक के बाद कांग्रेस की नजर तेलंगाना पर ,पार्टी ने जारी किया हैदराबाद युवा घोषणा पत्र

0
144



न्यूज़ डेस्क

इसी साल के अंत में तेलंगाना में होने वाले विधान सभा चुनाव को साधने की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। कांग्रेस को लग रहा है कि युवाओं को साधकर चुनाव को जीता जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सोमवार को पांच सूत्रीय हैदराबाद युवा घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि राज्य की सत्ता में आने पर युवा महिला सशक्तिकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराये जायेंगे। इस घोषणा को तेलंगाना में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक कहा जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में युवा संघर्ष सभा में पार्टी यह घोषणा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में सत्ता में आने पर पार्टी बेरोजगार युवा को चार हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगी। जब तक उन्हें रोजगार या आजीविका के अवसर प्रदान नहीं किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी तेलंगाना आंदोलन अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवक और युवतियों को शहीद का दर्जा देंगी और उनके परिवार के सदस्यों में से एक को माता, पिता तथा पत्नी को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन के अलावा सरकारी नौकरी दी जाएगी।
पार्टी ने वादा किया कि आंदोलन में भाग लेने वाले युवाओं के खिलाफ दायर सभी मामलों को वापस लिया जाएगा और दो जून को उन्हें तेलंगाना आंदोलन सेनानी का सरकारी पहचान पत्र दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here