खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी की जहरीले जीव से की तुलना! अब कांग्रेस अध्यक्ष ने दी सफाई

0
96

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक में 10 मई को विधासभा चुनाव होने वाले हैं। इसी वजह से यहां सियासी रस्साकशी जारी है। नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।बयानबाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नहीं बच पाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला सांप बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी को बताया सांप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें जहरीला सांप बताया है। इस बयान का वीडियो भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया है।अमित मालवीय के मुताबिक खड़गे ने गुजरात चुनाव में पीएम मोदी को रावण बताया था।

अमित मालवीय ने शेयर की वीडियो

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने खड़गे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि “अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘जहरीला सांप’ बताया। सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से जो शिलशिला शुरू हुआ और उसका अंत कैसे होगा यह हम जानते हैं। कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती चली जा रही है। हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और कांग्रेस भी इसे जानती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी सफाई

तूल पकड़ता देख मल्लिकार्जुन खड़ने ने अपने बयान पर सफाई पेश की है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने बयान में पीएम मोदी का जिक्र नहीं किया है ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को सांप बताया है।

क्या बोले खड़गे?

खड़गे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि “आपकी विचारधारा और सिद्धांत के आधार पर आप अकेले ही इस देश को बर्बाद करने के लिए काफी हैं।आपकी विचारधारा आपका सिद्धांत बहुत गलत है।ये देश को खत्म कर रहा है। आपको यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए, मोदी जहरीले सांप की तरह हैं।आप इसे जहर समझें या न समझें, लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे।आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे।आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here