कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को लिया निशाने पर ,कहा मेरा रिमोट कंट्रोल किसी के भी पास हो, जेपी नड्‌डा का कंट्रोल किसके पास है

0
160

बीरेंद्र कुमार झा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेलगावी में PM नरेंद्र मोदी पर सवालिया निशान लगाते हुए पूछा कि खड़गे का रिमोट कंट्रोल किसके पास है, इसकी जानकारी उन्हें भले ही नहीं हो,लेकिन जेपी नड्डा का रिमोट कंट्रोल  किसके हाथ में है उसे तो वे भली भांति जानते होंगे।ऐसे में मैं उनसे यह जानना चाहूंगा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है?

राहुल गांधी के सच से डर रही है बीजेपी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं।उनके भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें मिला जनसमर्थन इस बात का गवाह है।इस बात से नरेंद्र मोदी सरकार उनसे बुरी तरह से डर गई है और बौखलाहट में उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों से उन्हें डर नहीं लगता है और वे किसी भी चीज के लिए तैयार हैं।

बेलगावी रैली में नरेंद्र मोदी बोले थे, कांग्रेस द्वारा खड़गे का अपमान वाली बात

27 फरवरी को बेलगावी में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि खड़गे जी कांग्रेस के अध्यक्ष भले ही हैं, लेकिन उनकी वरिष्ठता और उम्र के बावजूद कांग्रेस उनका अपमान करती है। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का सम्मान करती है। इससे समझ आता है कि खड़गे जी सिर्फ कहने भर के लिए कांग्रेस अध्यक्ष हैं। जिस तरीके से उनके साथ व्यवहार किया जाता है, उससे पता चलता है कि रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में है।

खड़गे ने कही बीजेपी में हिम्मत की कमी वाली बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की तरफ से बेलगावी में आयोजित किए गए यूथ कंवेंशन ‘युवा क्रांति समावेश’ में बोल रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि नड्‌डा जी किस रिमोट के कंट्रोल के तहत बात करते हैं? बीजेपी के भी कई कमजोर पॉइंट हैं, जिनके बारे में हम बात कर सकते हैं। आपके अंदर हिम्मत की कमी है।

सच को जांच एजेंसियों से डराना चाहती है बीजेपी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी की ED, CBI और CVC हमें डरा नहीं सकतीं। राहुल गांधी कभी नहीं डरे और न कभी डरेंगे। वे सच बोलने वाले इंसान हैं। ऐसे इंसान को आप परेशान कर रहे हैं। ठीक है, परेशान करने दीजिए। आप उन्हें जेल में डालेंगे? हम हर चीज के लिए तैयार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा में राहुल गांधी किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के लोगों से मिले। जम्मू-कश्मीर में उन्होंने लोगों की परेशानियों को लेकर जो भाषण दिया उसके 46 दिन बाद पुलिस उनके घर पहुंची है और उनके बयान को लेकर सबूत मांग रही है।

कर्नाटक में 40% कमीशन के भ्रष्टाचार पर एक्शन क्यों नहीं लेते मोदी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि कर्नाटक कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन सबूत दे चुकी है कि बीजेपी की सरकार में राज्य में 40% कमीशन चार्ज किया जाता है, फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इन सबूतों के आधार पर इन्क्वायरी बैठानी चाहिए और सख्त एक्शन लेना चाहिए।

कांग्रेस के लिए पूज्य है बेलगावी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बेलगावी कांग्रेस के लिए पूज्य जगह है। 1924 में यहीं पर महात्मा गांधी को कांग्रेस प्रेसिडेंट और जवाहरलाल नेहरू को जनरल सेक्रेटरी चुना गया था। खड़गे ने कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों से आगामी चुनावों के लिए आशीर्वाद मांगा है और पार्टी नेताओं और वर्कर्स से मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here