-
ममता दीदी ने बंगाल में दिया कांग्रेस को बड़ा झटका
-
इकलौते विधायक बायरन बिस्वास TMC में हुए शामिल
-
अभिषेक बनर्जी ने दिलाई बायरन को सदस्यता
-
ममता दीदी पर जमकर बरसे अधीर रंजन चौधरी
विकास कुमार
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बंगाल में कांग्रेस के इकलौते विधायक ने टीएमसी का दामन थाम लिया है। सागरदिघी के कांग्रेस विधायक बायरन बिस्वास तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटल में अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बायरन ने टीएमसी का दामन थाम लिया। बायरन बंगाल विधानसभा में एकमात्र कांग्रेसी विधायक थे। कांग्रेस विधायक के शामिल होने पर टीएमसी की तरफ से सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है। टीएमसी ने ट्वीट किया कि, “बीजेपी की विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण राजनीति के खिलाफ लड़ने के अपने संकल्प को मजबूत करने के लिए आपने सही मंच चुना है। साथ में, हम जीतेंगे।”
वहीं अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बायरन बिस्वास हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं, क्योंकि उन्हें लगा कि टीएमसी ही एकमात्र ऐसी ताकत है। जो बंगाल में बीजेपी से लड़ सकती है।
वहीं इस घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता दीदी पर जमकर भड़ास निकाला। चौधरी ने कहा कि बायरन के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
ममता बनर्जी ने विधानसभा में कांग्रेस को जीरो पर ला दिया है। इससे बंगाल में कांग्रेस की छवि को गहरा धक्का जरूर लगा है।

