Homeदेशकांग्रेस सीईसी की बैठक कल ,जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा 

कांग्रेस सीईसी की बैठक कल ,जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की कल बैठक होने जा रही है। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर मंथन होगा और उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सीईसी की बैठक सात मार्च को शाम छह बजे होगी। बैठक में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी।         

 जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श करने और निर्णय लेने वाली कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक 7 मार्च को शाम 6 बजे होगी।’’ सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कुछ अन्य राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में करीब 100 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा और प्रत्याशियों की पहली सूची कुछ दिनों के भीतर जारी हो सकती है।

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा था कि सात मार्च को सीईसी की बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की घोषणा होने की उम्मीद है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा समिति में शामिल अन्य नेता बैठक में शिरकत करेंगे। कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि बीजेपी  ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this