Homeदेशदिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार सुनीता केजरीवाल से मिले ,कहा...

दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार सुनीता केजरीवाल से मिले ,कहा तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी

Published on

न्यूज़ डेस्क
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। कन्हैया ने इस मुलाकात को आत्मीय और वैचारिक बताया।

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर तमाम प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी एक-दूसरे के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के बाद कन्हैया कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पिछले कई सालों से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहे हैं। मैंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें इस बात का भरोसा दिया है कि तानाशाही के खिलाफ इस लड़ाई में हम सब एक साथ हैं। हम देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे।

कन्हैया कुमार ने कहा कि हम चार नहीं बल्कि 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हम सब इंडिया ब्लॉक के घटक दल हैं। इंडिया ब्लॉक पूरी तरह से एकजुट है। हम जो भी रणनीति बना रहे हैं, वह किसी एक प्रत्याशी या एक पार्टी के लिए नहीं है। यह दिल्ली के लोगों के आत्मसम्मान का सवाल है।

उन्होंने कहा कि ये किसी एक व्यक्ति को सांसद या प्रधानमंत्री बनाने का सवाल नहीं है। यह पार्टी की सरकार बनाने का सवाल नहीं है। सवाल यह है कि जिस तरह से दिल्ली के लोगों को अपमानित किया जा रहा है, सीएम साहब को जेल में डाल दिया गया है। सवाल तानाशाही के खिलाफ, दिल्ली के अधिकारों पर हर रोज हुए हमलों के खिलाफ है।

Latest articles

दुर्घटना का शिकार होने से बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सबरीमाला दर्शन के लिए केरल के पथानामथिट्टा स्थित राजीव...

तेजस्वी के साथ पप्पू-कन्हैया ने किया ‘खेला’!महागठबंधन की 11 सीटों पर नहीं बन रही बात

बिहार चुनाव में महागठबंधन की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है।नामांकन वापस...

कैसे होता है साइबर हमला, जानिए किस टेक्नोलॉजी का होता है इस्तेमाल

साइबर हमला एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई व्यक्ति या समूह तकनीकी कमजोरियों का...

आंखों में दिखें ये लक्षण तो समझ लें दिल में होने वाली है दिक्कत 

हमारे शरीर के तमाम अंग हमें पहले से ही यह संकेत देना शुरू कर...

More like this