HomeदेशMP में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेगी जेडीयू, लोकसभा चुनाव से पहले...

MP में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेगी जेडीयू, लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर रहा है INDIA गठबंधन

Published on

विकास कुमार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की ताकत की अग्नि परीक्षा हो रही है। इंडिया गठबंधन के दल आपसी एकता की बात भले ही करते हों। लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस के अलावा सपा और आप भी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी मध्य प्रदेश के चुनाव में एंट्री मार दी है। मध्य प्रदेश विधानभा चुनाव में जेडीयू ने भी ताल ठोक दी है। जेडीयू ने मध्य प्रदेश की पांच सीट पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। इंडिया गठबधन का हिस्सा होने के बावजूद जेडीयू चुनावी मैदान में कूद गई है। जेडीयू दावा कर रही है कि मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी है। जेडीयू ने इन पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं

पिछोर सीट से चंद्रपाल यादव को दिया टिकट

राजनगर सीट से रामकुंवर रैकवार पर किया भरोसा

विजय राघवगढ़ सीट से शिव नारायण सोनी को मिला टिकट

थांदला सीट से तोल सिंह भूरिया को दिया है टिकट

पेटलावद सीट से रामेश्वर सिंघार पर किया भरोसा

वहीं इंडिया गठबंधन को पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने घमण्डी गठबंधन करार दिया है। मांझी ने कहा कि पहले तो पूरे देश में उन्होंने घूम-घूम कर झूठी एकता का परिचय दिया। अब भारत के हर राज्य में एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार रहें हैं। मांझी ने कहा कि मेंढक सिर्फ टर्र-टर्र कर सकतें हैं,एक जगह एकठ्ठा नहीं रह सकते।

वाकई में विधानसभा चुनाव में ही इंडिया गठबंधन तार तार होता नजर आ रहा है,पता नहीं लोकसभा चुनाव आते आते कहीं ये गठबंधन विलुप्त ही न हो जाए।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this