Homeदेशकांग्रेस के आरोप पर CRPF का पटलवार: राहुल गांधी ने 113 बार...

कांग्रेस के आरोप पर CRPF का पटलवार: राहुल गांधी ने 113 बार किया सुरक्षा नियमों का उल्लंघन

Published on

नई दिल्ली: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस के इस आरोप के बाद सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को अपना जवाब सौंपा है।

राहुल गांधी 2020 से अब तक 113 बार कर चुके हैं नियमों का उल्लंघन: सीआरपीएफ

सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को बताया कि राहुल गांधी ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है। सीआरपीएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपे अपने जवाब में बताया कि निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार राहुल गांधी के लिए पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की गई। अपने जवाब में सीआरपीएफ ने बताया कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी कई बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और उन्हें उन्हें लगातार सूचित भी किया गया है।

राहुल गांधी की सुरक्षा के पूरे इंतजाम: सीआरपीएफ

सीआरपीएफ ने गृह मंत्रालय को बताया कि राहुल गांधी के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। किसी भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के दौरे के दौरान सीआरपीएफ द्वारा राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाती है। सीआरपीएफ के मुताबिक प्रत्येक दौरे के लिए अग्रिम सुरक्षा संपर्क भी किया जाता है। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने से पहले भी राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियों से अग्रिम सुरक्षा संपर्क किया गया था।

कांग्रेस ने लगाया था राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप

गौरतलब है कि कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाते हुए गृह मंत्रालय को बुधवार को पत्र लिखा था। पत्र में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा था कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।

 

Latest articles

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, पूर्व कोच रवि शास्त्री

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हार गई है।अगले मुकाबलों में जीत...

More like this

पहले से थी जान-पहचान, विवाद के बाद लगाया आरोप,कोलकाता दुष्कर्म मामले में वकील

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के अंदर एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों...

Axion 4 Mission: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला, 14 दिन तक स्पेस में बिताएंगे समय

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट 28 घंटे का सफर तय कर इंटरनेशनल...

आतंकवाद के मुद्दे पर…’, भारत ने SCO के संयुक्त बयान से किया किनारा,

भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को...