Homeदेशहरियाणा के नूह में शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा ,पत्थरबाजी  में कई...

हरियाणा के नूह में शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा ,पत्थरबाजी  में कई लोग हुए घायल !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा के नूह में आज हिंसा भड़क गई। मिली जानकारी के मुताबिक भगवा यात्रा नल्हड महादेव मंदिर शुरू हुई और वहां से निकलकर जब झंडा पार्क पहुंची को मुस्लिम पक्ष के एक गुट ने यात्रा पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसमें यात्रा में शामिल कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग भी भड़क गए और उन्होंने ने भी उस ओर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। फिर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते स्थिति भयवाह हो गई। यहां हिंसा इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वाले कम पड़ते दिखे। कुछ देर के लिए पुलिस पीछे हटी और थोड़ी देर बाद इन इलाकों में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई, जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि स्थिति को काबू करने के लिए कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद किया जा सकता है। 

        भगवा यात्रा के दौरान हुई इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद फिलहाल स्थिति काबू में है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। बता दें कि गोहत्या से जुड़े कई मामलों के चलते भी यहां कई बार तनाव पैदा हो चुका है। मुस्लिम बहुल हरियाणा के इस एकमात्र जिले में कई बार सांप्रदायिक तनाव के हालात बनते रहे हैं। इस इलाके में कानून व्यवस्था ठीक रखना प्रशासन के लिए हमेशा एक बड़ा टास्क होता है।इस जिले की गिनती राज्य के सबसे संवेदनशील जिलों में होती है।  
                 मेवात में हुए इस बवाल के बीच मोनू मानेसर का नाम फिर चर्चा में है। सूत्रों के मुताबिक मेवात में यह बवाल जुनैद हत्याकांड के आरोपी मोनू मानेसर की वजह से हुआ है। दरअसल इस यात्रा को लेकर कुछ दिन पहले मोनू मानेसर ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि वो इसमें शामिल होने मेवात आ सकते हैं। इस वीडियो को लेकर विशेष समुदाय से आने वाले गांव वालों ने पहले ही मोनू मानेसर के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...