नई दिल्ली: उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी और कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर प्रदेश,दिल्ली,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड में शीतलहर चल रही है। दिन में भी गलन का एहसास हो रहा है। कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य या उसके आसपास तक पहुंच गया है।
Dense fog engulfs Delhi this morning, leading to reduced visibility.
Visuals from Mangolpuri and Paschim Vihar. pic.twitter.com/ifO8FdYipo
— ANI (@ANI) January 7, 2023
राजधानी दिल्ली में शिमला-नैनीताल से ज्यादा सर्दी
देश की राजधानी दिल्ली में तो शिमला-नैनीताल से ज्यादा सर्दी पड़ रही है। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो डलहोजी (8.7), धर्मशाला(5.4), शिमला(6.2), देहरादून(4.4), मसूरी (6.4) और नैनीताल (6.5) से भी कम रहा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.6 रहा। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान रहा। पंजाब में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस बलाचौर का रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश में कानपुर और अयोध्या 3.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द जिले रहे। मौसम विभाग ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान में सोमवार तक कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
Around 34 domestic departure flights from Delhi airport delayed due to bad weather and other related issues. Over 12 arrival flights are delayed at the airport from different destinations.
(Representational image) pic.twitter.com/lhRptWFq8S
— ANI (@ANI) January 7, 2023
कोहरे का असर ट्रेन व हवाई यातायात पर
कोहरे का असर ट्रेन व हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा भी जनजीवन को अस्तव्यस्त कर रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोहरे से घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ाने लगातार प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार मध्य रात्रि और शुक्रवार शाम तक करीब 50 उड़ाने बिलंब हुई। इनमें करीब 13 उड़ाने अंतराष्ट्रीय थी। प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने वाली लखनउ, देहरादून,गोरखपुर की तीन फ्लाइट कम दृश्यिता के कारण रद्द रहीं। यही हाल ट्रेनों का भी रहा,30 से ज्यादा ट्रेंने बिलंबित रहीं। प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें एक से पांच घंटे बिलंब से चल रही हैं। मुरादाबाद रेल मंडल में 55 ट्रेने एक से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
32 trains running late in the Northern Railway region due to fog, as per the latest information on 7th January. pic.twitter.com/yD5eQnCpGe
— ANI (@ANI) January 7, 2023
कानपुर में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से पांच दिन में 75 लोगों की मौत
कानपुर में सर्दी के चलते हार्ट अटैक से शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गयी। इनमें से 10 लोग ऐसे हैं जिन्होंने हृदय रोग संस्थान पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। आठ की मौत इलाज के दौरान हुई। अकेले हृदय रोग संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक दो जनवरी से अब तक कुल 75 लोगों की मौत हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से हो चुकी है।सबसे ज्यादा 26 मौतें गुरुवार को हुई। डाक्टरों के मुताबिक तापमान में गिरावट का असर उम्रदराज के साथ युवाओं में देखने को मिल रहा है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही जो लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित रहे हैं।इनमे उच्च रक्तचाप अत्याधुनिक मधुमेह के कारण उम्रदराज लोगों की नसों में खून के थक्के जमने से नस फटने की समस्या आ रही है।