Homeदेशसीएम योगी किये गए दिल्ली तलब, यूपी हार पर होगी बात !

सीएम योगी किये गए दिल्ली तलब, यूपी हार पर होगी बात !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
यूपी की हार ने इस बार पीएम मोदी को काफी कमजोर कर दिया है। जो बीजेपी यूपी के सहारे दो बार केंद्र में सर्कार बनाती रही ,इस बार यूपी की हार की वजह से वह सरकार बनाती भले ही दिख रही है लेकिन इस बार बीजेपी और मोदी में वह ताकत नहीं।

 हालांकि इस बार का चुनाव पीएम मोदी के नाम अपर चेहरों पर ही बीजेपी ने लड़ा था लेकिन चुकी यूपी के सीएम योगी है इसलिए हार का ठीकरा उन्ही पर फोड़ा जा रहा है। इस बार के चुनाव में बीजेपी मात्र 33 सीटों  सिमट गई है।

पिछले चुनाव में बीजेपी को इस सूबे से 80 में से 62 सीटें हाथ लगी थी।  खुद प्रधानमंत्री मोदी भी महज 1.50 लाख वोट के अंतर से वाराणसी से जीत पाए हैं। ऐसे में पार्टी में मंथन का दौर जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी को सूबे में मिली हार से केंद्रीय नेतृत्व नाराज है और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दिल्ली तलब किया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में 2019 के अपेक्षाकृत मिली छोटी जीत के बाद पार्टी ने दिल्ली में संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई है। बैठक से पहले यूपी को लेकर एक बैठक की जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन और पार्टी को मिली करारी हार पर चर्चा करने के साथ ही जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, बंगाल के नेताओं के साथ भी पार्टी आलाकमान बैठक करेगा।

वहीं, मंगलवार को चुनाव नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र भाजपा की बुधवार को मीटिंग हुई थी। इसमें देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफे की ही पेशकश कर दी थी। उनका कहना था कि राज्य में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसकी मैं जिम्मेदारी लेता हूं और हाईकमान से कहूंगा कि मुझे डिप्टी सीएम के पद से मुक्त कर दिया जाए। वहीं बंगाल में शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और सुकांत मजूमदार जैसे नेताओं के बीच सिर-फुटव्वल की स्थिति बन गई है।

हरियाणा में तो राव इंद्रजीत सिंह ने साफ कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर बमुश्किल जीते राव ने कहा कि मेरे अपने लोग नहीं होते तो यह चुनाव मैं हार सकता था।

बता दें कि यूपी की मीटिंग के बाद भाजपा के संसदीय दल की भी बैठक होगी। इस बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुना जाएगा। यहां पर भी चुनाव नतीजों पर मंथन हो सकता है।

संसदीय दल की मीटिंग संसद के सेंट्रल हॉल में किया जाएगा। इस बैठक में भाजपा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। दरअसल भाजपा को उम्मीद से कम सीटें मिलने पर मंथन का दौर जारी है। एक तरफ दिल्ली में शीर्ष नेताओं की बैठकें चल रही हैं तो वहीं राज्यों में भी हलचल तेज है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...