Homeदेशअगर किसी ने छेड़ा तो...', पहलगाम हमले पर CM योगी का पाकिस्तान...

अगर किसी ने छेड़ा तो…’, पहलगाम हमले पर CM योगी का पाकिस्तान को अल्टीमेटम

Published on

लखीमपुर में भाषण देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं।वहीं सीएम योगी ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और इस कायराना हमले की निंदा की।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं हो सकती,अराजकता के लिए कोई जगह नहीं हो सकती।भारत सरकार की सुरक्षा, सेवा और सुशासन का जो मॉडल है,वह विकास पर आधारित है, गरीब कल्याण पर आधारित है और सबकी सुरक्षा पर आधारित है।लेकिन अगर कोई सुरक्षा में सेंध लगाने का दुस्साहस करेगा तो उसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जो जिस भाषा में समझेगा उसे उस भाषा में जवाब देने के लिए आज एक नया भारत तैयार है।पीएम मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर किसी ने छेड़ा, तब उसको छोड़ेगा भी नहीं।

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा हो या कांग्रेस ये जाति के नाम पर लोगों को बांट रहे हैं। इन लोगों की राजनीति ऐसी है कि एक तरफ तो छत्रपति महाराज का अपमान करते हैं और एक तरफ क्रूर औरंगजेब और बाबर का महिमामंडन करते हैं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this