Homeदेशदिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, NDA की बैठक को लेकर कर दिया...

दिल्ली पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, NDA की बैठक को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

Published on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली पहुंचे।यहां वे शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली में ही 25 मई को एनडीए की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बुलाया गया है।बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे।

दिल्ली पहुंचने पर जब पत्रकारों ने सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह 25 मई को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आए हैं। इसके साथ ही वह नीति आयोग की बैठक में बिहार के लिए अपनी मांग को भी प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे।

दिल्ली के अशोका होटल में 25 मई (रविवार) को एनडीए नेताओं के इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।इस महाजुटान में एनडीए शासित सभी 21 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद होंगे। अहम बात यह कि बैटक में कई राज्यों के मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।ऑपरेशन सिंदूर के बाद एनडीए के सभी दिग्गज नेताओं का एक जगह पर मिलना आगामी बिहार चुनाव के साथ ही विकास की कई योजनाओं और सुशासन् (गुड गवर्नेंस) के बेहतर समन्वय को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी मौजूद नेताओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। एनडीए किसी भी हाल में बिहार की सत्ता में बनी रहना चाहती है। इसे लेकर एनडीए के सभी घटक दल अभी से ही चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की थी।उस मुलाक़ात में नीतीश कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महीने के अंत में बिहार के दौरे पर आने वाले हैं।उनका पटना और रोहतास जिले में कार्यक्रम है। 29 मई को प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन सहित कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तो 30 मई को वे बिक्रमगंज पहुंचेंगे। इस दौरान वे भाजपा प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...