Homeदेशसीएम ममता का ऐलान -बंगाल में कांग्रेस को एक सीट भी...

सीएम ममता का ऐलान -बंगाल में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं देगी

Published on

न्यूज़ डेस्क
राहुल गाँधी एक बार फिर से अपनी यात्रा के जरिये बंगाल में प्रवेश करने वाले हैं लेकिन उससे पहले ही सीएम ममता ने कांग्रेस को साफ़ कर दिया है कि वह पहले दो सीट दे रही थी। उनकी ूँकि मांग ज्यादा थी। लेकिन अब एक सीट भी नहीं देगी। अगर कॉंग्रेस्स वाम दलों के साथ अपना नाता तोड़ देती है तो कुछ सोंचा जा सकता है। ममता के इस ऐलान के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि बंगाल में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं हो सकता।

ममता ने कहा कि अगर कांग्रेस टीएमसी के साथ गठबंधन चाहती है तो उसे सीपीएम से रिश्ता तोड़ना होगा। सीएम ममता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने सीट के बंटवारे को लेकर बातचीत के दौरान दो सीटों के लिए टीएमसी की पेशकश को ठुकरा दिया था, लेकिन उन्हें अब एक सीट भी नहीं मिलेगी।

उन्होंने मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं उन्हें माफ नहीं करूंगी। सीपीएम ने पहले भी मुझ पर कई बार शारीरिक हमला कर चुकी है। मुझे बेरहमी से पीटा गया। मैं अपने शुभचिंतकों के आशीर्वाद की वजह से ही जीवित हूं।’ मैं वामपंथियों को कभी माफ नहीं कर सकती, मैं सीपीएम को कभी माफ नहीं कर सकती। इसलिए जो आज सीपीएम के साथ हैं, वो बीजेपी के साथ भी हो सकते हैं।”

बता दें कि ममता बनर्जी का बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बिहार से बंगाल में फिर प्रवेश के बाद आया है। उन्होंने कहा, “मैंने कांग्रेस से कहा कि आपके पास विधानसभा में एक भी एमएलए नहीं है। हम आपको लोकसभा की दो सीट देंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपका उम्मीदवार जीते। लेकिन वे ज्यादा सीटें चाहते हैं, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मैं आपको एक भी सीट नहीं दूंगी। जब तक आप वामपंथियों का साथ नहीं छोड़ देते तब तक सीट पर बैठे रहिए।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...