Homeदेशशराब घोटाले पर आज जेल में बंद सीएम केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा...

शराब घोटाले पर आज जेल में बंद सीएम केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा !

Published on

न्यूज़ डेस्क

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आज बड़ा खुलासा कर सकते हैं। इस बात की जानकारी केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने की है। सुनीता ने कहा है कि सीएम केजरीवाल आज 28 तारीख को शराब घोटाले को लेकर बड़ा खुलासा कर सकते हैं और बता सकते हैं कि इस घोटाले का पैसा कहाँ गया है ?

सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की है। दो दिन पहले उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को संदेश भेजा था कि पानी और सीवर की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। इस बात पर केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री पर केस कर दिया, क्या वे दिल्ली को तबाह करना चाहते हैं? इस बात से अरविंद केजरीवाल को बेहद पीड़ा हुई है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा कि इस कथित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की। अभी तक किसी भी छापेमारी में एक भी पैसा नहीं मिला है। ईडी ने मनीष सिसोदिया के यहां छापेमारी की, संजय सिंह के यहां छापेमारी की लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि ईडी ने हमारे यहां भी छापेमारी की, उन्हें मात्र 73 हज़ार रुपये मिले तो इस घोटाले का पैसा हैं कहां?
सुनीता केजरीवाल के अनुसार अरविंद केजरीवाल इसका खुलासा 28 मार्च को अदालत के सामने करेंगे। वह सारे देश को सच बताएंगे कि इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? इसका सबूत भी दिया जाएगा।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this