Homeदेशअसम में रह रहे झारखंडी आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलने...

असम में रह रहे झारखंडी आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं मिलने पर सीएम हेमंत ने सीएम हिमंत पर किया हमला 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन नेअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर जुबानी हमला बोला। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के समापन समारोह को बुधवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”असम के मुख्यमंत्री झारखंड में घूम रहे हैं। इन्होंने असम में रह रहे झारखंड के आदिवासियों को एसटी का दर्जा नहीं दिया। हमारे आदिवासी भाई-बहनों को वहां अधिकार नहीं दिया गया है। उन्हें भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है। ये बताएं, क्यों झारखंड के आदिवासी परिवारों को हक-अधिकार नहीं दिया जा रहा है?”

सोरेन ने कहा, ”बीजेपा के लोगों ने हमारी सरकार के कामकाज में अड़ंगा लगाने के लिए एड़ी-चोटी एक कर दी है। लेकिन, जनता का आशीर्वाद हमें विरोधियों के विरुद्ध लड़ने की शक्ति देता है। झारखंड वीरों का राज्य है। हम लोग जब तक लड़ते हैं, तब तक जीवित रहते हैं। अगर हम ऐसी लड़ाई नहीं लड़ेंगे तो जिस तरह अंग्रेजों ने हमको अलग-अलग क्षेत्रों में बांट दिया, उसी तरह ये व्यापारी हमारा वही हाल कर देंगे।”

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा, ”इनका काम ही है- नेताओं को खरीदो और उनका दुरुपयोग करो। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की बातें अब शुरू होंगी। गांव-गांव में ये यही सब करेंगे। कई मंदिरों, मस्जिदों में ये असामाजिक तत्वों के जरिए साजिश रचने की कोशिश करेंगे। याद रखिएगा जो लोग इस तरह का कार्य करेगा, उन लोगों को पकड़कर रखिएगा और पुलिस के हवाले कर दीजिएगा। किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है।”

बीजेपा की ओर से उठाए जा रहे संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी में बदलाव के मुद्दे पर पलटवार करते हुए सोरेन ने कहा कि ये लोग सौहार्द्र बिगाड़ने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वे लोग भारत सरकार का आंकड़ा निकालकर देख लें कि किन जिलों और किन राज्यों में किस तरह से जनसंख्या के आंकड़ों में बदलाव हुआ है। जब लोग एक साथ अमन-चैन से रहते हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। जहां-जहां लोग लड़ते हैं, वहां इनकी राजनीति की रोटी पकती है। इन्हें गांव में घुसने नहीं देना है। ये लोग पैसा, हड़िया, शराब लेकर आएंगे। जनता ऐसे लोगों को पहचान ले। इन्हें करारा जवाब देना है।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...