HomeदेशCitizen Amendment Act: लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू किया...

Citizen Amendment Act: लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में लागू किया जाएगा CAA, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Published on

न्यूज डेस्क
लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संशोधन,अधिनियम (CAA)लागू हो जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि नागरिक संशोधन अधिनियम (Citizen Amendment Act) लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू होगा। उन्होंने कहा कि सीएए देश का कानून है। इसका नोटिफिकेशन निश्चित रूप से हो जाएगा। चुनाव से पहले ही CAA को अमल में आना है इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है।

अमित शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ;भाजपा को 370 सीट एवं उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 से अधिक सीट मिलेंगी और केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कोई संशय नहीं है और यहां तक कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें फिर से विपक्ष में बैठना होगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर अमित शाह ने कहा कि 2019 में लागू कानून इस संबंध में नियम जारी करने के बाद लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित हुआ था, इसे लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि CAA के खिलाफ मुस्लिम भाइयों को गुमराह कर भड़काया जा रहा है। यह कानून किसी भारतीय की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि यह केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के बाद भारत आए लोगों को नागरिकता देने के लिए है।

अमित शाह ने समान नागरिक संहिता को लेकर भी साफ कहा कि यह उसी संविधान में तय एजेंडा है, जिस पर पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और अन्य ने साइन किए थे। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने इसकी अनदेखी की। उत्तराखंड में लागू करना सामाजिक बदलाव है, धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म आधारित नागरिक संहिता नहीं हो सकती। इसे लागू करने के लिए सभी मंचों पर चर्चा होगी और कानूनी राय भी ली जाएगी।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this