Homeदेशअखिलेश और कांग्रेस नेताओं की जंग पर चिराग का तंज- ‘भानुमति के...

अखिलेश और कांग्रेस नेताओं की जंग पर चिराग का तंज- ‘भानुमति के कुनबे की तरह बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन’

Published on

विकास कुमार
अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग से राहुल गांधी के सपने को चोट लगी है। इंडिया गठबंधन में पड़ा दरार हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। इंडिया गठबंधन में बढ़ते दरार को लेकर लोजपा नेता चिराग पासवान ने भी तंज कसा है। चिराग ने कहा कि इंडिया गठबंधन में एक दर्जन से ज्यादा प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं,इसलिए इंडिया गठबंधन में नेता एक दूसरे के पैर खिंचते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भानुमति के कुनबे की तरह चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा।

वहीं चिराग पासवान ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। चिराग ने रावण से नीतीश कुमार की तुलना कर दी है। उन्होंने कहा कि जातिवादी व्यवस्था के रूप में एक रावण बिहार को आगे बढ़ने से रोक रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर बढ़ रहा है इसलिए उस रावण का अंत होगा।

वहीं चिराग पासवान ने दावा किया कि जिन राज्यों में चुनाव होना है वहां एनडीए गठबंधन की भारी मतों से जीत होगी।

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा हैं,ऐसे में कांग्रेस नेताओं और अखिलेश के बीच छिड़ी जुबानी जंग से इंडिया गठबंधन को भारी नुकसान हुआ है। अगर डैमेज कंट्रोल की कोशिश जल्द नहीं हुई तो इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this