छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

0
90

 न्यूज़ डेस्क
 छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और सुरक्षा बालों को बड़ी कामयाबी मिली है।तेलंगाना और महाराष्ट्र में कई संगीन वारदात को अंजाम देने वाले नक्सली लीडर विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेट्टी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है ।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए नक्सली लीडर पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख का इनाम घोषित है। बीमार होने की वजह से यह अपना उपचार करवा रहा था। इसकी भनक पुलिस को लगी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, विकास ऊर्फ सैनू जेट्टी दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के  अहेरी दलम के डीवीसीएम के पद पर रहकर नक्सल वारदातों में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक, सैनू जेट्टी एक राज्य में नक्सली घटना को अंजाम देकर दूसरे राज्य में छिप जाया करता था।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षाकर्मियों ने विकास के पास से 80,000 रुपये नकद, माओवादी वर्दी, नक्सली साहित्य, पर्चे, नोटबुक और दवाएं जब्त की हैं। विकास का एक अन्य उग्रवादी दिलीप बेडजा से अच्छा संबंध था। विकास प्रतिबंधित संगठन कम्युनिटी पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के दक्षिण गढ़चिरौली डिवीजन के तहत अहेरी दलम डिविजनल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि विकास को चार पहिया वाहन से जगदलपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में ले जाने की तैयारी थी लेकिन पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे भटपल्ली गांव के करीब गिरफ्तार कर लिया। 

इस दौरान उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने मोदकपाल थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार दो माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here