Homeदेशविरोध और आंदोलन से देश में कोहराम ,पीएम मोदी पोलैंड के लिए...

विरोध और आंदोलन से देश में कोहराम ,पीएम मोदी पोलैंड के लिए रवाना

Published on

न्यूज़ डेस्क
देश ने कई मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी है। कोलकाता में रेप और मर्डर मामले को लेकर जहाँ देश भर के डॉक्टर्स आंदोलन कर रहे हैं वही क्रीमी लेयर आरक्षण को लेकर उत्तर भारत में कोहराम मचा हुआ है।

उधर महाराष्ट्र में छोटी बच्ची के साथ हुए बलात्कार को लेकर पूरा महाराष्ट्र उद्वेलित है। बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी अपने विदेश दौरा पर निकल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री मोदी अपने आधिकारिक पोलैंड दौरे के लिए आज पोलिश राजधानी वारसॉ के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी का यह पोलैंड दौरा दो दिवसीय होगा। 45 साल में एक भारतीय पीएम का यह पहला पोलैंड दौरा होगा।

पीएम मोदी से पहले 1979 में मोरारजी देसाई ने पीएम के तौर पर आखिरी बार पोलैंड का दौरा किया था और अब उनके बाद आज पीएम मोदी पोलैंड के दौरे पर जा रहे हैं। भारत-पोलैंड के बीच डिप्लोमैटिक संबंधों को 70 साल होने के अवसर पर पीएम मोदी का यह दौरा काफी खास है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस दौरे पर रवाना होने से पहले लिखा, “वारसॉ के लिए प्रस्थान कर रहा हूं। पोलैंड की यह यात्रा एक खास समय पर हो रही है जब हम अपने देशों के बीच डिप्लोमैटिक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

भारत पोलैंड के साथ गहरी दोस्ती को महत्वपूर्ण मानता है। दोनों देशों के बीच संबंध लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति प्रतिबद्धता से और मज़बूत हुए हैं। अपने इस दौरे पर मैं पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज़ डूडा और पीएम डोनाल्ड टस्क के साथ मीटिंग करूंगा। साथ ही आज शाम मैं वारसॉ में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय को भी संबोधित करूंगा।”

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this