Homeदेशअंतर -राज्यीय मुद्दों को सुलझाने के लिए आज अहम बैठक करेंगे चंद्रबाबू...

अंतर -राज्यीय मुद्दों को सुलझाने के लिए आज अहम बैठक करेंगे चंद्रबाबू नायडू और रेवंत रेड्डी 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के उनके समकक्ष ए रेवंत रेड्डी लंबित अंतर-राज्यीय मुद्दों के हल के लिए शनिवार को यहां बैठक करेंगे। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह बैठक शाम को यहां सरकारी महात्मा ज्योति राव फुले प्रजा भवन में होगी। बता दें कि आंध्र प्रदेश  के बंटवारे से दो जून 2014 को तेलंगाना अस्तित्व में आया था।

विभाजन के 10 वर्ष बाद भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच परिसंपत्तियों के विभाजन, सरकारी संस्थानों, बकाया बिजली बिल, कर्मचारियों के उनके मूल राज्यों में स्थानांतरण जैसे कई मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के अनुसार, हैदराबाद इस वर्ष दो जून से दोनों राज्यों की साझा राजधानी नहीं रही। हैदराबाद अब केवल तेलंगाना की राजधानी है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम (2014) की नौवीं अनुसूची और 10वीं अनुसूची में सूचीबद्ध अविभाजित राज्य के विभिन्न सरकारी संस्थानों और निगमों की दोनों राज्यों के बीच बंटवारे की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है क्योंकि कई मुद्दों पर आम सहमति नहीं बन पाई है।

विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं ने यहां मांग की कि तेलंगाना सरकार आंध्र से कुछ गांवों को तेलंगाना में वापस लाने के लिए दबाव बनाए। पोलावरम परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों के सुचारू संचालन के लिए विभाजन के समय इन गांवों को आंध्र प्रदेश में मिला दिया गया था।

दोनों नेताओं के बीच वार्ता की पहल करते हुए नायडू ने पिछले सप्ताह तेलंगाना के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा था और दोनों राज्यों के विभाजन के वक्त के अनसुलझे मुद्दों को सुलझाने के लिए छह जुलाई को एक बैठक का प्रस्ताव रखा था। रेवंत रेड्डी ने नायडू बैठक के लिए सहमत हो गए थे।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this