Chandra Grahan 2022: भारत में आज दिखायी देगा साल का आखिरी ग्रहण, जानिए कब से शुरू होगा सूतक काल

0
424

नई दिल्ली: आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है, इससे पहले 25 अक्टूबर को दिवाली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण लगा था। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा लेकिन भारत में ज्यादतर जगहों पर यह चंद्र ग्रहण आंशिक होगा केवल भारत के पूर्वोत्तर हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

भारत में ग्रहण पड़ने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले प्रारम्भ हो जाता है। सूतककाल में पूजा पाठ सहित सभी धार्मिक कार्य निषेध होते हैं। इस चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 8. 29 बजे से शुरू हो जाएगा।

भारत में कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण

  • 8 नवंबर मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा
  • ग्रहण का सूतक सुबह 829 से आरम्भ
  • ग्रहण आरम्भ दोपहर 239 से
  • ग्रहण समाप्त शाम 619 पर
  • भारत में शाम 5.30-6.20 बजे तक

पूर्वोत्तर भारत में दिखाई देगा पूर्ण चंद्रग्रहण

वैदिक पंचाग के अनुसार यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में दिखाई देगा जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here