Homeदेशआज झारखंड में चम्पई सोरेन की अग्नि परीक्षा ,हेमंत भी होंगे शामिल

आज झारखंड में चम्पई सोरेन की अग्नि परीक्षा ,हेमंत भी होंगे शामिल

Published on


 न्यूज़ डेस्क
 आज झारखंड में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन सरकार को बहुमत साबित करना है। सभी तैयारियां पूरी कर ली है। बी से थोड़ी देर बाद ही फ्लोर टेस्ट की कारवाही शुरू हो जाएगी। फ्लोर टेस्ट से राज्यपाल का भाषण होगा। दो दिन के लिए बुलाए गए सत्र में विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम-139 के तहत मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंत्रिपरिषद में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। इस प्रस्ताव पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में बहस होगी। फिर बाद में मतदान किया जाएगा।             

झारखंड से हैदराबाद गए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रविवार रात वापस रांची लौट आए हैं। रांची एयरपोर्ट से विधायक सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। बता दें कि झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन के 37 विधायकों को 2 फरवरी को दो चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा गया था। इससे पहले सभी बस और निजी गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।

सभी विधायकों को हैदराबाद के लियोनिया रिजॉर्ट में रखा गया था। रात में यहां विश्राम करने के बाद सभी विधायक आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पहुंचेंगे। आज मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी सरकार का शक्ति प्रदर्शन करते हुए बहुमत सिद्ध करेंगे। फ्लोर टेस्ट के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कल ऐलान किया था कि वह फ्लोर टेस्ट के दौरान चंपई सोरेन की सरकार के समर्थन में वोट करेंगे। वहीं रामदास सोरेन दिल्ली में किडनी प्रत्यारोपण कराने के कारण विधानसभा में हाजिर नहीं हो सकेंगे। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन में शामिल झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के सभी 48 सदस्य मतदान में शामिल होंगे

 झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी संख्या 41 है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार के मुताबिक महागठबंधन सरकार आसानी से इस आंकड़े को पार कर लेगी। क्योंकि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है।

 सीएम चंपई सोरेन ने कहा,”हमारे हेमंत बाबू ने जो दीया जलाया है, उसे किसी भी कीमत पर बुझने नहीं देंगे। आप हजार साजिशें कर लो, लेकिन हमारी सरकार झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों व आम झारखंडियों के हित में काम करती रहेगी।”

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...