‘ इंडिया’ विपक्षी सांसदों का मणिपुर जाना सिर्फ दिखावा, क्या राजस्थान का भी दौरा करेंगे, बीजेपी ने उठाए सवाल

0
101

बीरेंद्र कुमार झा

मणिपुर दौरे पर गए विपक्षी गठबंधन के सांसदों पर बीजेपी ने सवाल उठाया है।सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एलायंस (INDIA) के सदस्यों का दौरा मात्र दिखावा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि जब पूर्ववर्ती सरकारों के शासन में मणिपुर जलता था,तब उनके सांसदों ने जो इस समय पूर्वोत्तर राज्य का दौरा कर रहे हैं संसद में इसे लेकर एक भी शब्द नहीं कहा था।

बंगाल और राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी प्रतिनिधिमंडल से किया सवाल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब प्रतिनिधिमंडल मणिपुर से लौट आएगा तो इस टीम के सदस्य संसद में कामकाज नहीं होने देंगे।ठाकुर ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से अनुरोध करना चाहता हूं कि वे प्रतिनिधिमंडल को पश्चिम बंगाल लेकर जाएं जहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ममता बनर्जी की सरकार हत्याओं के जरिए सत्ता पर काबिज है क्या कांग्रेस उसका विरोध करती है ?ठाकुर ने सवाल किया कि क्या इंडिया गठबंधन राजस्थान का भी दौरा करेगा जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और क्या वे पश्चिम बंगाल और राजस्थान पर भी ऐसा कोई रिपोर्ट रिपोर्ट सौंपेंगे?

मणिपुर हिंसा को लेकर इंडिया के संसद पहुंचे है मणिपुर

गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन इंडिया दो दिवसीय दौरे पर इस समय मणिपुर पहुंचा हुआ है। विपक्षी दलों के सांसदों का दल 3 मई से पूर्वोत्तर राज्य में भड़की जातीय हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए कई राहत शिविरों का दौरा करेगा। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पर्वतीय जिलों में 3 मई को ‘ आदिवासी एकजुटता मार्च ‘ के आयोजन के बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है मणिपुर की आबादी में मेइती समुदाय के लोगों की संख्या लगभग 53% है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं।वही नागा और कुकी जैसे आदिवासियों की आबादी 40% है और वे ज्यादातर पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

शांतिपूर्ण समाधान निकालने की करनी होगी कोशिश

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को कहा कि मणिपुर में जातीय संघर्ष भारत की छवि को खराब कर रहा है और इसे समाप्त करने के लिए सभी दलों को एक खोजने की कोशिश करनी होगी। चौधरी ने कहा कि हम यहां जाति हिंसा के पीड़ितों से मिलने और समस्या को समझने के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि हिंसा जल्दी से जल्दी समाप्त हो और यहां शांति बहाल हो ।मणिपुर में जो हो रहा है उसे पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटनाओं से मणिपुर,पूर्वोत्तर और पूरे भारत की छवि को नुकसान पहुंचा है। हमें शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए।हम यहां कोई राजनीति करने नहीं आए हैं।विपक्षी दलों के सांसद दिल्ली से विमान के जरिए मणिपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचने के बाद चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे दंगा प्रभावित कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलने गए,जहां हाल में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here