Homeदेशकेंद्र सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों...

केंद्र सरकार का न्यू ईयर गिफ्ट: छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किया इजाफा

Published on

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नये साल के मौके पर डाकघर की सावधि जमा समेत कुछ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 1.1% तक बढ़ोतरी कर जमाकर्ताओं को तोहफा दिया है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू होगी।

पांच वर्ष की राष्ट्रीय बचत योजना में ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से बढ़ा कर 7 प्रतिशत कर दी गई है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से बढ़कर 8 प्रतिशत हो गई है। मासिक आय बचत खाता में ब्याज दर 6.7 प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत हो गई है।

किसान विकास पत्र में ब्याज दर 7.2 प्रतिशत होगी और यह 120 महीनों में मैच्योर होगा। एक वर्ष की अवधि वाली लघु बचत जमा पर ब्याज दर 5.5 प्रतिशत से बढ़कर 6.6 प्रतिशत होगी। सार्वजनिक भविष्य निधि-पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना और बचत जमा पर ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

हर तीन महीने में होता दरों की समीक्षा

छोटी बचत पर दरें तय करने का अधिकार वित्त मंत्रालय का है और वह हर तीन माह पर इसकी समीक्षा करता है। पिछली बार करीब दो साल बाद सितंबर में दरें बढ़ाई गयी थी। छोटी बचत योजनाओं को तीन श्रेणरी में डाला जाता है। पहली बचत योजना, दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना और तीसरी हर महीने वाली कमाई की योजना। इनमें कुल 12 योजनाएं आती हैं।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this