HomeदेशBihar Caste Census: जानिए जातीय जनगणना का क्या होगा पॉलिटिकल इम्पैक्ट, I.N.D.I.A...

Bihar Caste Census: जानिए जातीय जनगणना का क्या होगा पॉलिटिकल इम्पैक्ट, I.N.D.I.A अपना सकता है जातीय जनगणना का मुद्दा

Published on

विकास कुमार
पटना हाई कोर्ट ने जातीय जनगणना पर नीतीश-तेजस्वी सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है। ऐसे में माना जा रहा है कि लालू यादव और नीतीश कुमार इस फैसले पर पॉलिटिकल माइलेज लेने की कोशिश करेंगे। जातीय जनगणना के पॉलिटिकल इम्पैक्ट पर पूरे देश में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि जातीय जनगणना के बाद सरकारी नौकरी में आरक्षण का दायरा बढ़ाने की कोशिश हो सकती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जातीय जनगणना को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। जनगणना के आंकड़े सामने आने के बाद लालू यादव और नीतीश पिछड़ो, अतिपिछड़ो और दलितों की हिस्सेदारी बढ़ाने की डिमांड कर सकते हैं। यानी आरक्षण में भी इजाफे की डिमांड शुरू हो सकती है। लालू प्रसाद यादव लगातार कहते रहे हैं कि समाज में जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी। जातीय जनगणना के नंबर दिखाकर लालू यादव कहेंगे कि अगर किसी जाति की आबादी में इजाफा हुआ है,और उसी के मुताबिक समाज और सरकार में उनको उतनी हिस्सेदारी दी जाए। साफ है कि जातीय जनगणना के बाद आरक्षण की सीमा में इजाफा किया जा सकता है।

जातीय जनगणना के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का कैप हटाने की मांग हो सकती है। लालू यादव और नीतीश कुमार आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए कैप को हटाने की मांग कर सकते हैं,और आबादी के मुताबिक सरकारी नौकरी में हिस्सेदारी के फॉर्म्यूले को लागू किया जा सकता है।

जातीय गणना के मुद्दे पर बिहार में नए सिरे से मंडल कमंडल की पॉलिटिक्स शुरू हो सकती है। जातीय गणना के आंकड़े के बाद पिछड़ों की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियां इसे नए सिरे से मुद्दा बना सकती है। वहीं दूसरे राज्य भी जातीय गणना की मांग उठ सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी इसे कराने की मांग उठ सकती है। अखिलेश यादव पहले भी उत्तर प्रदेश में जातीय जनगणना कराने की मांग को उठा चुके हैं।

वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन जातीय जनगणना के मुद्दे को एजेंडे में शामिल कर सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बनाए गए गठबंधन इंडिया की मुंबई में होने वाली बैठक में भी इसपर चर्चा हो सकती है। हो सकता है कि इंडिया के घटक दल जातीय जनगणना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाने पर विचार करें, क्योंकि इस मुद्दे पर बीजेपी को आराम से घेरा जा सकता है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...