Homeदेशपूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत 20 लोगों पर हत्या के प्रयास और...

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत 20 लोगों पर हत्या के प्रयास और दंगा भड़काने का मामला दर्ज !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

बदले की भावना कैसी होती है उसकी मिशाल आंध्रप्रदेश में देखने को मिल रही है। आँध्रप्रदेश में टीडीपी और जगन रेड्डी की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के बीच आमने सामने की लड़ाई है और मौका मिलते ही कोई किसी को छोड़ने को तैयार नहीं है। अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू और पार्टी के 20 अन्य नेताओं पर अन्नामय्या जिले में हाल ही में हुई हिंसा के संबंध में हत्या के प्रयास, दंगा भड़काने और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने हिंसा के लिए राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है और सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने के लिए पुलिस पर भी हमला बोला है।             
 उमपति रेड्डी की शिकायत पर मुदिवेदु थाने में दर्ज प्राथमिकी में चंद्रबाबू नायडू को आरोपी नंबर एक बनाया गया है। प्राथमिकी में पूर्व मंत्री देवीनेनी उमा, वरिष्ठ नेता अमरनाथ रेड्डी, विधान परिषद सदस्‍य भूमिरेड्डी रामगोपाल रेड्डी, नल्लारी किशोर, डी. रमेश, जी. नरहरि, एस. चिन्नाबाबू, पी. नानी और अन्य का भी नाम लिया गया।
                   टीडीपी नेताओं पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से लैस), 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे देना), 307 (हत्‍या का प्रयास), 115, 109 (अपराध के लिए उकसाना), 323, 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ में आर/डब्ल्यू 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) की धारा भी जोड़ी गई है।
                   बता दें कि रायलसीमा क्षेत्र में 4 अगस्त को सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे चंद्रबाबू नायडू की यात्रा के दौरान जिले के अनागल्लू शहर में हिंसा भड़क उठी थी। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर टीडीपी के फ्लेक्स बैनर फाड़ने और नायडू की यात्रा के विरोध में रैली निकालने के बाद झड़पें शुरू हुईं। वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं ने नायडू के काफिले पर पथराव किया था, जिसके बाद एनएसजी कमांडो को पूर्व मुख्यमंत्री को बचाना पड़ा, जिनके पास जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा है।
                   निकटवर्ती चित्तूर जिले के पुंगनूर में भी पुलिस द्वारा टीडीपी कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति के शहर में प्रवेश करने से रोकने के बाद हिंसा देखी गई। उन्होंने पुलिस पर पथराव किया और दो वाहनों में भी आग लगा दी। इसके बाद हुई हिंसा में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुंगनूर में हिंसा के आरोप में अब तक 70 टीडीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
                नायडू ने हिंसा के लिए राज्य के ऊर्जा मंत्री पेद्दीरेड्डी रामचंद्र रेड्डी को जिम्मेदार ठहराया था और पुलिस पर भी हमला बोला था। हालांकि, चित्तूर के एसपी वाई. रिशांत रेड्डी ने हिंसा को पूर्व नियोजित बताया और निर्धारित मार्ग से हटकर पुंगनूर पहुंचने और पुलिस पर हमला करने के लिए टीडीपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था। एसपी ने कहा कि नायडू ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक को “रावण” कहा और टीडीपी कैडरों को वाईएसआरसीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर हमला करने के लिए उकसाया।

Latest articles

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...

दिमाग को ही नहीं इम्यून सिस्टम को भी बर्बाद कर देती है स्ट्रेस,जानें बचने के तरीके

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस लगभग हर इंसान की जिंदगी का हिस्सा...

More like this

पद्म पुरस्कार 2026 पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने

2026 में घोषित पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2026) पर सत्ता पक्ष (भाजपा) और विपक्ष...

UGC new rules: ‘अगड़ी जाति में पैदा होना क्या गुनाह’…पिछड़ी जातियों को कितना होगा फायदा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उच्च शिक्षण संस्थानों...

ट्रेन छूट गई या चार्ट नहीं बना? IRCTC से अपना पूरा पैसा वापस पाने का ये है तरीका

भारतीय रेल का सफर सुविधाजनक होने के साथ कभी-कभी काफी अनिश्चित भी हो जाता...