Homeदेशकैप्टेन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल!

कैप्टेन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के राज्यपाल!

Published on

न्यूज़ डेस्क
क्या कांग्रेस से बीजेपी में आये पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बीजेपी महाराष्ट्र राज्यपाल बनाकर सूबे की अगली राजनीति को साधेगी? महाराष्ट्र बीजेपी के लिए काफी अहम हो गया है और बीजेपी किसी भी सूरत में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र को मजबूत करना चाहती है। मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफे की बात कही है और उम्मीद है कि बीजेपी इसे स्वीकार भी कर लेगी। ऐसे राजनीति के माहिर अमरिंदर सिंह को वहां भेजकर बीजेपी महाराष्ट्र की राजनीति को साध सकती है। हालांकि मध्यप्रदेश के नेता प्रभात झा का नाम भी राज्यपाल के लिए चल रहा है। उन्हें भी कही स्थापित किया जा सकता है। लेकिन इसकी सम्भावना काफी बढ़ गई है कि अमरिंदर सिंह या प्रभात झा में से किसी को महाराष्ट्र राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की जा सकती।

मोदी सरकार बहुत जल्द ही कुछ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति कर सकती है। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेर बदल से पहले राज्यपालों की ही नियुक्ति होगी। वैसे तो अभी कई राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति होनी है। कई राज्यों में राज्यपाल ,उपराज्यपाल और प्रशासक के पद खाली पड़े हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरिंदर सिंह को बीजेपी एक्टिव राजनीति से हटाकर महाराष्ट्र बीजेपी के लिए महाराष्ट्र काफी अहम है और माना जा कि कैप्टेन के जरिये बीजेपी महाराष्ट्र की राजनीति को साध सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे दो दिन पहले ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर खुद को सभी राजनीतिक जिम्मेदारी से मुक्त करने को कहा है। वैसे भी उनको महाराष्ट्र से हटाने की तैयारी पिछले साल नवंबर से हो चल रही थी, जब उन्होंने छत्रपति शिवाजी को लेकर बयान दिया था। लेकिन महाराष्ट्र को अब जल्द ही नया राज्यपाल मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यकाल भी पूरा हो गया। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी का कार्यकाल पूरा हो गया है। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रिटायर हुए कई महीने हो गए। असम और मेघालय सहित पूर्वोत्तर के चार राज्यों में कार्यकारी राज्यपाल के जरिए काम चल रहा है। पुड्डुचेरी सहित कई केंद्र शासित प्रदेशों में उप राज्यपाल और प्रशासक के पद प्रभारियों ने संभाले हुए हैं।

बहरहाल, जानकार सूत्रों का कहना है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है। पिछले साल उनकी पार्टी पंजाब लोकहित कांग्रेस ने भाजपा से तालमेल करके चुनाव लड़ा था पर किसी को कोई फायदा नहीं हुआ। उसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कर दिया। उसी समय से उनको राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा चल रही है। हालांकि पहले कहा जा रहा था कि उनको पूर्वोत्तर के किसी राजभवन में भेजा जाएगा लेकिन अब चर्चा है कि वे महाराष्ट्र जा सकते हैं। ध्यान रहे महाराष्ट्र में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर है इसलिए वह सोच समझ कर नियुक्ति करेगी।

झारखंड से भाजपा के एक नेता के नाम की चर्चा है तो बिहार से भी एक नेता को राजभवन भेजे जाने की खबर है। आनंदी बेन पटेल अगर काम करती रहती हैं तो गुजरात से किसी नए चेहरे को मौका नहीं मिलेगा। मध्य प्रदेश से प्रभात झा की चर्चा है उनके साथ साथ चुनाव वाले अन्य राज्यों से भी कुछ नेता राजभवन भेजे जा सकते हैं।

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...