तिरुवनंतपुरम: केरल में काले जादू की वजह से मानव बलि देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में कई सनसनीखेज खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि एक शव के कुल 56 टुकड़े किए गए थे। हत्या के मामले के तीन आरोपियों को बुधवार सुबह अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आरोपी भागवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी के बयान मंगलवार ही दर्ज कर लिए गए थे।
आरोपियों ने महिला की हत्या कर 56 टुकड़ों में काटा शव
आरोपियों ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर महिलाओं की बलि दी थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारों ने एक महिला को 56 टुकड़ों में काटा था और उसे खाया भी। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपियों ने महिला के शव के मांस भी खाया।
ऐसी संभावना है कि आरोपियों ने पीड़ितों की हत्या करने के बाद शरीर के अंगों को खा लिया है। इसकी जांच की जा रही है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें अन्य आरोपी हैं और क्या ऐसे और मामले हुए हैं?: पुलिस आयुक्त pic.twitter.com/DooW91Cxyh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए की हत्या
कोच्चि पुलिस आयुक्त सी.एच. नागराजू ने कहा कि दोनों महिलाओं को अनुष्ठानिक मानव बलि के हिस्से के रूप में दंपति ने मार डाला और दफना दिया।जानकारी के अनुसार, आरोपियों की ओर से अदालत में अधिवक्ता बीए अलूर पेश हुए जिन्हें कई सनसनीखेज मामलों में आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी आर. निशानथिनी ने मंगलवार रात कहा था कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि अपराध आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया गया। अधिकारी ने पथानामथिट्टा के एलानथूर में दंपित के घर से महिलाओं के शव के टुकड़ों को निकालने के अभियान का नेतृत्व किया था।
मुख्य आरोपी शफी ने वित्तीय कठिनाइयों वाले लोगों को खोजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया। उसने भगवल सिंह और लैला को पाया, जो मानव बलि में रुचि रखते थे। शफी ने अपनी पत्नी के फोन में फेसबुक चलाया था लेकिन वह नहीं जानती थी: केरल मानव बलि मामले के मुख्य जांचकर्ता कोच्चि DCP एस. शशिधरन pic.twitter.com/YKPDs1Tav2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022
आरोपियों ने महिलाओं की हत्या कर उनका मांस भी खाया
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मसाज थेरेपिस्ट भागवल सिंह और उसकी पत्नी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने पीड़ितों का मांस भी खाया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। दंपति और उनके एजेंट को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पदमा के लापता होने की जांच कर रही थी तभी उसे इन हत्याओं के बारे में पता चला। महिलाओं के फोन एजेंट मोहम्मद शफी के पास पाए गए, जिसने पूछताछ में अपहरण करने की बात स्वीकार की। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लापता महिलाओं के संबंध में हमारी जांच के दौरान पता चला कि तिरुवल्ला में दंपति के घर में उनकी हत्या कर दी ई और शरीर को टुकड़ों में काटकर दफन कर दिया गया।
‘Human sacrifice’ in Kerala | Ernakulam District Sessions Court remands the three accused to judicial custody till October 26 https://t.co/WKRGw29LpZ
— ANI (@ANI) October 12, 2022