Budget Session 2023: राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में क्या कुछ कहा –

0
294

न्यूज़ डेस्क
संसद के बजट सत्र (Budget Session ) की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Of India Droupadi Murmu ) ने अपने अभिभाषण से किया है। उन्होंने कहा है कि अमृतकाल का यह कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार के लगभग 9 वर्षो में लोगों ने अनेक सकारात्मक परिवर्तन पहली बार देखे हैं। सब से बड़ा परिवर्तन यह हुआ है कि आज हर भारतीय का आत्म विश्वास शीर्ष पर है और दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदला है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की नई पहल के परिणामस्वरूप हमारा रक्षा निर्यात छह गुना हो गया है। हमें गर्व है कि हमारी सेना ने आज आईएनएस विक्रांत के रूप में पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर भी शामिल हुआ है। मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ देश को मिलना शुरू हो गया है। भारत दुनिया का बड़ा एविएशन मार्किट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की बड़ी भूमिका है। बीते आठ सालो में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरो में ट्रेन पर काम चल रहा है।

मुर्मू ने कहा कि बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ अभियान की सफलता आज हम सब देख रहे हैं। देश में पहली बार पुरुषो की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक हुई है। महिलाओं का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हुआ है। अब महिलाओं के लिए कोई बंदिश नहीं है। वह हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आज एक तरफ अयोध्या में मंदिर बन रहा है तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद का निर्माण हुआ है। एक तरफ हमने केदारनाथ धाम ,कशी विस्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण किया है तो वही हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज भी बना रही है।

आजादी के अमृतकाल में देश पांच प्रणो की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है। गुलामी के हर निशान ,हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए मेरी सरकार प्रयासरत है। जो कभी राज्यपथ था अब कर्त्तव्य पथ बन चुका है।

मुर्मू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेद भाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षो में मेरी सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शाट प्रतिशत आबादी तक पहुँच चुकी है या फिर उसक लक्ष्य के करीब है।

आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीबों को और गरीब होने से बचाया है, उनके 80 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचाए हैं। 7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं।

मुर्मू ने सर्जकल स्ट्राइक पर भी बाते कही और जनधन योजना से लेकर वन नेशन वन राशन कार्ड की भी बात कही। उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here