Lok sabha चुनाव को लेकर BSP का मेगा प्लान, Mayawati के जन्मदिन से होगा प्रचार अभियान का आगाज

0
243

विकास कुमार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। विपक्षी गठबंधन का हिस्सा बनने या न बनने की चर्चाओं के बीच बसपा की तैयारी में गति आ गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन से पार्टी अपने चुनावी प्रचार अभियान का आगाज करने जा रही है। 15 जनवरी से उत्तर प्रदेश के हर जिले में बसपा की सभा का ऐलान कर दिया गया है। सभी जिलों में 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर पार्टी की सभा होंगी। इसके लिए बसपा के पार्टी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है,इसके बाद बसपा के मंडलीय सम्मेलनों की शुरुआत होगी। बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन यूं तो हर साल जोर-शोर से मनाया जाता है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव से पहले इसे और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

मायावती के जन्मदिन के मौके पर इस बार यूपी के हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने की कोशिश होगी। इस अवसर पर मायावती के अब तक किए कामों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। उसके बाद अपने घरों में परिवार के साथ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता केक काटेंगे। खुद मायावती अपने आवास पर ही जन्मदिन मनाएंगी। यहीं से पार्टी कार्यकर्ताओं को मायावती संदेश देंगी। जन्मदिन के बाद इस माह के अंत तक चुनाव प्रचार अभियान को भी बसपा रफ्तार देगी। अभी तक बसपा की बैठक बंद कमरे में हो रही थी,लेकिन अब खुले में सम्मेलन किया जाएगा। लोकसभा प्रभारियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसका अगला चरण बड़े नेताओं की सभाओं का होगा। साफ है कि मायावती इंडिया गठबंधन से अलग अपनी पार्टी का कार्यक्रम बना रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि वह इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here