विकास कुमार
तेलंगाना के सीएम केसीआर ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। केसीआर ने आगामी चुनाव के लिए बीआरएस के एक सौ 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सात कैंडिडेट बदले गए हैं,सीएम केसीआर दो सीटों गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ेंगे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने विधानसभा चुनाव में 95 से एक सौ पांच सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है।
मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने साफ कर दिया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में जो लिप्त पाया जाएगा उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। केसीआर ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही लिस्ट जारी कर दी है। के.चंद्रशेखर राव ने कहा कि एआईएमआईएम से उनकी मित्रता जारी रहेगी। अब आइए एक नजर डालते हैं कुछ प्रमुख उम्मीदवारों की लिस्ट पर
- सिरपुर से कोनेरू कोनप्पा को मिला टिकट
- चेन्नूर सीट बाल्का सुमन को मिली उम्मीदवारी
- बेल्लमपल्ली से दुर्गम चिन्नैया को मिली टिकट
- मंचेरिल से नदीपेल्ली दिवाकर राव को मिला मौका
- आसिफाबाद से कोवा लक्ष्मी को दिया गया है टिकट
- खानापुर से भुक्या जॉनसन राठौड़ नाइक को मिला टिकट
- आदिलाबाद से जोगु रमन्ना को दिया गया है टिकट
- बोथ से अनिल जाधव पर केसीआर ने जताया भरोसा
- निर्मल से अल्लोला इंद्रकरण रेड्डी को मिली टिकट
- मडहोल से गद्दीगारी विट्ठल रेड्डी को दिया गया है टिकट
- बांसवाड़ा से पोचाराम श्रीनिवास रेड्डी को मिली है टिकट
- बोधन से मोहम्मद शकील आमिर पर जताया है भरोसा
तेलंगाना की एक सौ 19 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। केसीआर को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिल रही है। बीजेपी भी तेलंगाना के चुनाव को त्रिकोणीय बनाने की भरपूर कोशिश कर रही है लेकिन केसीआर दूसरों से काफी आगे हैं और उनकी लोकप्रियता तेलंगाना में सबसे ज्यादा है।

