Homeदेश‌ तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता पुछताछ के बाद...

‌ तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता पुछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तार,ईडी ने भेजा समन

Published on

  • बीरेंद्र कुमार झा

दिल्ली के शराब घोटाले मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता को ईडी ने समन जारी किया है। ईडी अधिकारियोंसे प्रात जानकारी के अनुसार ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को 9 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है।

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार BRS नेता 44 वर्षीया के कविता को 9 मार्च को दिल्ली में संघीय एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है। कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रामचंद्र पिलाई को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इससे पहले कहा था की पिलाई दक्षिणी समूह समूह का प्रतिनिधित्व करता है।

10 मार्च को जंतर मंतर पर अनशन

एजेंसी के मुताबिक ‘ दक्षिण समूह’ में शरद रेड्डी (अरबिंदो फार्मा का प्रवर्तक) मंगूता श्रीनिवासुलू रेड्डी ‌‌(वाईएसआर कांग्रेस सांसद और ओंगोल से लोकसभा सदस्य) कविता और अन्य शामिल हैं ।कविता ने कहा था कि वह संसद के आगामी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने की मांग को लेकर 10 मार्च को जंतर मंतर पर अनशन करने के लिए दिल्ली जाएगी।

शराब कारोबारी रामचंद्रन 13मार्च तक और अमनदीप पाल 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

इससे पहले दिसंबर महीने में भी सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन सीबीआई (CBI) ने BRS नेता के कविता से पूछताछ की थी। यहां खास बात यह है कि ईडी की तरफ से कविता को सम्मन ऐसे समय पर पहुंचा है, जब एक दिन पहले ही हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की कोर्ट ने पिल्लई को 13 मार्च तक ईडी की हिरासत और शराब कारोबारी अमनदीप खाल को 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this