छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट ,9 लोगों के चीथड़े उड़ गए

0
77

न्यूज़ डेस्क
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ सूबे के बेमेतरा के एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से कई लोगों की जाने गई है। हालांकि आधकारिक तौर पर मरने वालों की सही खबर सामने नहीं आई है लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक 9 लोगों के चीथड़े उड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट काफी भयंकर था।

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में आज सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें कुछ लोगों के मारे जाने की खबर है..हालांकि, घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here