आज से एक महीने तक तक चलेगा बीजेपी का जनसंपर्क अभियान , 51 रैलियां और 396 जनसभाएं भी होंगी 

0
146


न्यूज़ डेस्क 

आज से बीजेपी की जनसंपर्क अभियान की शुरुआत हो रही है। इस अभियान के तहत मोदी सरकार के 9 साल की नीतियों ,विकास के कार्यों और देश में हुई प्रगति का लेखा जोखा जनता तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इस अभियान के तहत 51 रैलियां की जाएगी और 396 जान सभाएं भी होगी।        
    इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी। 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी। जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है।भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे। देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा।हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा।  प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जायेगा।        
बता दें कि भाजपा ने गुजरात के 26 लोकसभा क्षेत्रों में “नागरिक कनेक्ट” कार्यक्रम की योजना शुरू कर दी है। गुजरात भाजपा उपाध्यक्ष गोरधन जदाफिया ने मध्य गुजरात की छह लोकसभा सीटों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की वडोदरा में एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 30 मई से शुरू होने वाले भव्य कार्यक्रम के लिए 30-दिवसीय रोड मैप तैयार किया गया। जदाफिया ने कहा कि पार्टी सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन करेगी। हमारे पास एक शासन मॉडल है (गुजरात में), जिसे पूरे देश ने स्वीकार किया है।
              बता दें कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को लोगों के साथ संवाद कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईंं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार ने तय समय सीमा में लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री ने देश को बदल दिया है, आज हर भारतवासी आत्म विश्वास और गौरव से भरा हुआ है। सीतारमण ने दावा किया कि मोदी सरकार ने गरीब-जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा में ले आई है।
                 केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने दावा किया कि मोदी सरकार नौ वर्षों में गरीब-जरूरतमंदों को विकास की धारा में ले आई है। सरकार के नौ वर्षों के दौरान 74 हवाईअड्डे, 15 एम्स, 7 आईआईटी और 3.5 करोड़ पक्के मकान के अलावा 11.72 करोड़ शौचालय बने। 9 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला, 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया गया, जबकि 220 करोड़ लोगों को देश भर में कोरोनावायरस वैक्सीन की डोज दी गई।। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। सीतारमण ने सोमवार को मुंबई में मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां साझा कीं और कहा कि स्वच्छ नोट नीति के तहत 2,000 के नोट हटाए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के संदेह को अनुचित बताया। कहा, आरबीआई के निर्णय पर संदेह व्यक्त करना और दोष लगाना ठीक नहीं।
                केंद्रीय पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को भोपाल में कहा, 2014 से पहले देश में जो संप्रग सरकार थी, उसमें सत्ता के ऐसे केंद्र बन गए थे, जो संविधानेत्तर थे और उनकी देश के संविधान के प्रति कोई जवाबदेही नहीं थी। देश पॉलिसी पैरालिसिस (नीतिगत लकवे) का शिकार था। अर्थव्यवस्था ढेर हो रही थी और भ्रष्टाचार की स्थिति यह थी कि सरकार के मंत्री ही जेल चले जाते थे। मोदी सरकार ने तय समय सीमा में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भोपाल में भाजपा ने मीडिया संवाद का आयोजन किया। इसमें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
             मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास, गरीब कल्याण, प्रकृति और पर्यावरण को लेकर सोचते हैं। नौ साल में प्रधानमंत्री ने देश को बदल दिया है, आज हर भारतवासी आत्म विश्वास और गौरव से भरा हुआ है। पूरी दुनिया में भारत की जय-जय हो रही है। सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है, आज भारत विश्वगुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। सुरक्षित भारत और आत्मविश्वास से भरा भारत आज दुनिया को दिशा दिखा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here