Homeदेशसम्राट चौधरी के बहाने कुशवाहा वोटरों पर BJP की नजर, शाह ने...

सम्राट चौधरी के बहाने कुशवाहा वोटरों पर BJP की नजर, शाह ने नीतीश के कोर वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए चली चाल

Published on

विकास कुमार
बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद बीजेपी आलाकमान ने कुछ बेहद अहम फैसले लिए हैं। खास कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार की बागडोर अपने हाथ में ले ली है। क्योंकि 2024 में बीजेपी का मिशन तभी पूरा हो पाएगा जब बिहार में उसे सफलता मिले। लेकिन नीतीश बाबू के यू टर्न लेने के बाद से बिहार की राजनीति में बीजेपी पूरी तरह से अलग थलग पड़ गई है। इसके बाद बीजेपी ने नीतीश बाबू के कोर लव कुश वोट बैंक में सेंध लगाने की रणनीति पर गंभीरता से काम किया है।

इसी सिलसिले में पहले उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश बाबू से दूरी बनाई। माना जाता है कि कहीं ना कहीं कुशवाहा की बगावत को शह बीजेपी से ही मिली है। वहीं अब बीजेपी ने सम्राट चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। ये दोनों कदम कुशवाहा वोटरों को रिझाने के लिए उठाया गया है। गौर करें तो नीतीश बाबू का आधार वोट बैंक कुर्मी और कुशवाहा जाति में सिमटा हुआ है। अगर इस वोट बैंक से कुशवाहा को अलग कर दिया जाए तो जेडीयू के साथ ही महागठबंधन को भी 2024 में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इधर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलते ही सम्राट चौधरी ने लालू नीतीश पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।

2025 में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं सम्राट चौधरी!

सम्राट चौधरी एक तरह से 2025 में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार बन गए हैं। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भांप लिया है। इसलिए उन्होंने बीजेपी पर महतो जाति को तवज्जो देने का आरोप लगाया है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युवाओं के आक्रोश को थामने की कोशिश में लगे हैं। तेजस्वी बार बार दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देने का वादा दोहराते रहते हैं।

साफ है कि बीजेपी ने बिहार की तीसरी सबसे बड़ी जाति कुशवाहा को अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। हालांकि ये वक्त ही बताएगा कि बीजेपी अपनी रणनीति में किस हद तक कामयाब हो पाएगी।

Latest articles

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...

कितनी खतरनाक कंडीशन है प्री-डायबिटिक होना, इससे बचने के क्या हैं तरीके?

प्रीडायबिटीज वह स्थिति होती है जब किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर स्तर सामान्य से...

More like this

रूसी तेल खरीदने के लिए अमेरिका ने भारत को 30 दिनों की छूट दी

  अमेरिका ने ईरान संघर्ष के बीच फंसे रूसी तेल को भारतीय रिफाइनर को खरीदने...

CM रेस के बीच दिल्ली से बंगाल तक सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति इन दिनों बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है।बिहार के...

ईरान की लड़ाई में एआई से चढ़ाई, ने दुनिया की चिंता बढ़ाई

ईरान में अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव ने युद्ध में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...