Homeदेशबीजेपी का दावा : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की...

बीजेपी का दावा : हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बनेगी बीजेपी की सरकार !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए मतदान की गणना हालांकि आठ अक्टूबर को होनी है लेकिन राजनीतिक गलियारे में भूचाल मचा हुआ है। ये भूचाल एग्जिट पोल से हुआ है। जो एग्जिट पोल अभी तक बीजेपी के पक्ष में काम करते रहे हैं वही इस बार चुनावी दोनों राज्यों में इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने का दावा कर रहे है। बीजेपी इस खेल से परेशान है। हलाकि आठ तारीख को सब साफ़ हो जाएगा लेकिन एग्जिट पोल की बात को माने तो बीजेपी को दोनों राज्यों में बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।    

हालांकि बीजेपी ने  दावा किया है कि दोनों राज्यों में  बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने दावा किया है कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा में उनकी सरकार बनेगी।

वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों से इंडी अलायंस गदगद है। दावा कर रहे हैं कि भाजपा हार रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि एग्जिट पोल के अनुसार प्रधानमंत्री का जलवा खत्म हो गया। वहीं, सांसद मीसा भारती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का विधानसभा चुनाव भाजपा हार रही है।

विपक्ष के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने पलटवार किया है। आरपी सिंह ने कहा, लालू यादव को 48 घंटे इंतजार करना चाहिए। उन्हें एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हरियाणा में हम मजबूत स्थिति में हैं और जम्मू-कश्मीर में हम सरकार बना रहे हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की सरकार बन रही है।इस पर आरपी सिंह ने कहा, वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। चुनाव के परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आएगी। एलजी से अपेक्षा करते हैं कि वह हमारी पार्टी को सरकार बनाने का आमंत्रण देंगे।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सांसद राहुल गांधी पर देश विरोधी ताकतों संग मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। आरपी सिंह ने उनकी टिप्पणी पर सहमति जताते हुए कहा, राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं और कहते हैं कि भारत में सिखों के साथ अत्याचार हो रहा है तो यह एक राष्ट्र विरोधी गतिविधि है। वह विदेश में उन लोगों की तरह बोलते हैं जो देश को तोड़ने की साजिश रचते रहते हैं।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this