HomeदेशBJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी को दी सीने में गोली मारने की...

BJP प्रवक्ता ने राहुल गांधी को दी सीने में गोली मारने की धमकी, कांग्रेस ने दर्ज कराया FIR

Published on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बीजेपी के एक कथित प्रवक्ता ने सीने में गोली मारने की धमकी दी है। वहीं, अब कांग्रेस ने धमकी देने वाले नेता के खिलाफ पटना के शास्त्री नगर में FIR दर्ज कराया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के लीगल सेल अध्यक्ष नंद कुमार सागर ने बताया कि एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान बीजेपी के प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी।

सागर ने आगे कहा कि यह मामला 27 सितंबर 2025 का है, जब केरल के एक न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान बीजेपी के आधिकारिक प्रवक्ता पिंटू महादेव ने कथित तौर पर राहुल गांधी की छाती में गोली मारने की धमकी दी थी।सागर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि इस मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो यह माना जाएगा कि इस तरह की धमकियों को शीर्ष सरकारी पदों की मौन स्वीकृति प्राप्त है।इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन का कहना है कि यह धमकी शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर दी गई है और आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।

इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने कहा कि, “जिन लोगों ने राहुल गांधी जी की दादी इंदिरा गांधी को गोलियों से भूना, उनके पिता राजीव गांधी को बम से उड़ाया उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। गोडसे के ये मानस पुत्र लोकतंत्र में नहीं, बल्कि ‘गनतंत्र’ में विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, “ये बंदूक और तलवार से देश चलाना चाहते हैं।ये अधिकार मांगती हर आवाज़ को बंद कर देना चाहते हैं। तानाशाही सोच अंदर से बहुत डरपोक होती है और हक की बात, न्याय की बात करने वालों को अपना दुश्मन समझती है।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को कर दिया रद्द ,अब कैसा होगा ट्रंप का रुख ?

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया है।कोर्ट का...

यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस...

स्मार्टफोन पर बड़ा खतरा, स्कैमर्स इस्तेमाल कर रहे Google Gemini,

क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी तरह स्कैमर्स भी गूगल जेमिनी (Google Gemini)...

20 से 30 की उम्र में ही क्यों घेर रहा बीपी, किन दिक्कतों से हो रही यह बीमारी?

हाई ब्लड प्रेशर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गया है। आजकल स्कूल...

More like this