Homeदेशराजस्थान में भी एमपी की तर्ज पर सांसदों को चुनावी मैदान में...

राजस्थान में भी एमपी की तर्ज पर सांसदों को चुनावी मैदान में उतारेगी बीजेपी !

Published on


न्यूज़ डेस्क 

दो दिन पहले मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव में अपने सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने वाली बीजेपी राजस्थान में भी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए गंभीरता से विचार कर रही है बीजेपी। जानकारी के मुताबिक पार्टी के भीतर इस बात पर सहमति भी बन गई है। कल अमित शाह और जे पी नड्डा जयपुर में इस पर गहन मंथन करेंगे। संघ ने भी कहा है कि राजस्थान में कई सीटों पर मौजूदा विधायक चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है ऐसे में पार्टी को इन सीटों पर ऐसे नेताओं को उतारने की जरूरत है जिन्हे जनता पसंद करती है।          
     सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज और कल  जयपुर में राजस्थान बीजेपी के कोर ग्रुप नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर इस बारे में अंतिम राय बनाएंगे। बीजेपी के दोनों बड़े नेता आज ही जयपुर पहुँच रहे हैं। 
                      अंतिम फैसला करने से पहले नड्डा और शाह राजस्थान में संघ कार्यों का दायित्व संभालने वाले नेताओं से भी विचार-विमर्श करेंगे। जयपुर से विचार-विमर्श कर लौटने के बाद राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर फैसला करने के लिए पार्टी जल्द ही अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाएगी और बैठक में लिए गए अंतिम फैसले के आधार पर पार्टी जल्द ही राजस्थान के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
                       बीजेपी सूत्रों की मानें तो, बीजेपी केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित लगभग आधे दर्जन सांसदों को उम्मीदवार बनाकर राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारने पर गंभीरता से विचार कर रही है और इस संबंध में अमित शाह और जेपी नड्डा की आज जयपुर में बीजेपी नेताओं के साथ होने वाली बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
                    बता दें कि, राजस्थान को लेकर बीजेपी आलाकमान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया द्वारा लगातार अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग के बावजूद पहले ही यह फैसला कर चुकी है कि पार्टी राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इसलिए पार्टी ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर अपने दिग्गज नेताओं (केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों) को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने का मन बनाया है।

Latest articles

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

60 के बाद शरीर देता है साफ संकेत, जानें दर्द और असहजता में फर्क

उम्र बढ़ना जीवन की एक आम प्रक्रिया है और इसके साथ शरीर में बदलाव...

More like this

CJI सूर्यकांत बोले- जब न्याय में देरी होने लगे तो समझो सब बर्बाद

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने न्याय व्यवस्था पर बेहद कड़ा बयान दिया...

पाकिस्तान को ICC ने दी चेतावनी! अगर बायकॉट किया तो झेलनी होंगी खौफनाक सजाएं

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नजदीक आते ही क्रिकेट की दुनिया में भूचाल आ...

शिबू सोरेन को पद्म भूषण,धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

केंद्र सरकार ने रविवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...