Homeदेशलोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई 28 लोगों की नेशनल टीम...

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बनाई 28 लोगों की नेशनल टीम !

Published on

न्यूज़ डेस्क 

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नेशनल टीम की घोषणा की है। इस टीम में 28 लोग शामिल है जिसमे कई पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल किये गए हैं। इस लिस्ट में कई पूर्व मुख्यमंत्री सहित 38 नेता शामिल हैं। लिस्ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमण सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई अन्य नेताओं का नाम शामिल हैं। लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेवारी पार्टी के कद्दावर नेताओं को दी गई है।         
बीजेपी की नई नेशनल टीम वाली लिस्ट में 38 नेता शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक यूपी से नेता है। 38 नेताओं की इस लिस्ट में यूपी से 8 नाम शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महासचिव नियुक्त किया गया है।
          केरल के पूर्व सीएम और यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को भी बीजेपी की नई नेशनल टीम में शामिल किया गया है। अनिल को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। मालूम हो कि अनिल एंटनी ने कुछ महीने पहले भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाईन किया था।
               बीजेपी की नई नेशनल टीम से सीटी रवि और दिलीप सैकिया को महामंत्री पद से हटा दिया गया है। मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सह कोषाध्यक्ष को हटाया गया। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर को भी राष्ट्रीय टीम से हटाया गया है।

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this