Homeदेशलोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, चार राज्यों...

लोकसभा के बाद विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी बीजेपी, चार राज्यों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

Published on

न्यूज डेस्क
भाजप ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

देश में हाल ही में लोकसभा चुनाव हुए हैं, इन चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को बहुमत मिल गया है। ऐसे में बीजेपी अब सत्ता में आकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस साल के अंत तक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी ने सभी चारों राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी के नामों का ऐलान कर दिया।

महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म होना है। ऐसे में 288 सीटों वाले महाराष्ट्र में अक्टूबर या उससे पहले विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। वहीं, झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म होना है। यहां पिछली बार नवंबर दिसंबर में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। ऐसे में इस बार भी 81 सीटों वाले झारखंड में नवंबर दिसंबर में या उससे पहले चुनाव कराए जाने की संभावना है।

इसी तरह हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म होना है। यहां पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। ऐसे में इस बार भी चुनाव अक्टूबर या उससे पहले कराए जाने की संभावना है। वहीं, जम्मू कश्मीर में सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2024 तक चुनाव कराने का आदेश दिया है। ऐसे में जम्मू कश्मीर में सितंबर या उससे पहले विधानसभा चुनाव होना है।

Latest articles

बंगाल में अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर मचे बवाल...

पहली बार बिना पायलट की मदद के लैंड हुआ हवाई जहाज, इस तकनीक ने सुरक्ष‍ित उतारा

हवाई जहाज को उड़ाने की जिम्‍मेदारी पायलटों की होती है। सोचिए, अगर वो असमर्थ...

अचानक सर्दी-गर्मी से बढ़ सकता है माइग्रेन, डॉक्टर से जानिए इससे बचने का तरीका

अगर मौसम का मिजाज अचानक बदल जाए, जैसे कभी ठंडी हवा तो कभी तेज...

केरल में बीजेपी का कमाल! खत्म हुआ 40 साल का बनवास, वीवी राजेश बने तिरुअनंतपुरम के मेयर

केरल में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है।करीब चार दशकों के एलडीएफ शासन को...

More like this

बंगाल में अनमैप्ड’ वोटर्स की सुनवाई, तृणमूल सांसद का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर मचे बवाल...

पहली बार बिना पायलट की मदद के लैंड हुआ हवाई जहाज, इस तकनीक ने सुरक्ष‍ित उतारा

हवाई जहाज को उड़ाने की जिम्‍मेदारी पायलटों की होती है। सोचिए, अगर वो असमर्थ...

अचानक सर्दी-गर्मी से बढ़ सकता है माइग्रेन, डॉक्टर से जानिए इससे बचने का तरीका

अगर मौसम का मिजाज अचानक बदल जाए, जैसे कभी ठंडी हवा तो कभी तेज...