Homeदेशकांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

Published on

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत मंडपम में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता का साक्षी बन रही थी, तब कांग्रेस ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय कार्यक्रम में बाधा डालने का रास्ता चुना। उन्होंने आगे कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस “शर्मनाक तरीके” से व्यवहार किया गया और कार्यक्रम में हंगामा किया गया, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला भी है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।शिवराज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने AI समिट में सिर्फ अपनी शर्ट नहीं उतारी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि कांग्रेस किस तरह भारत विरोधी मानसिकता रखती है।यह देशद्रोह जैसा कृत्य है और हमारे देश की छवि के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से पूछना चाहता हूं कि क्या उनके लिए राजनीति देश से बड़ी है? क्या उन्होंने देश की इज्जत से समझौता करने के लिए कोई गुप्त समझौता किया है? क्या यही कांग्रेस का असली चेहरा है?” उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता इस तरह की घटनाओं को स्वीकार नहीं करेगी और इसका जवाब देगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जो किया है, उससे देश के युवाओं, खासकर जेन-ज़ी में आक्रोश है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत बनाम उन शक्तियों के खिलाफ है, जो भारत की छवि को धूमिल करना चाहती हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के कहने पर किया गया।पात्रा ने कहा कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे AI समिट के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।ये हैं- कृष्णा हरि जो इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं, कुंदन यादव बिहार प्रदेश सचिव हैं, अजय कुमार उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं और नरसिम्हा यादव राष्ट्रीय समन्वयक हैं। पात्रा ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराया, फिर अंदर जाकर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया। यह सहयोग नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग और कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश है।

भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन इस आयोजन के खिलाफ नहीं, बल्कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ था।उन्होंने कहा कि जब देश के किसानों का सौदा किया जा रहा हो, भारत विरोधी व्यापार समझौता हो रहा हो और युवाओं को बेरोज़गार रखकर नफरत की राजनीति में झोंका जा रहा हो, तो फिर खामोश नहीं रहा जा सकता। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। पुलिस ने कुछ देर बाद इन लोगों को वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...