सेवा और बलिदान के प्रतीक प्रभु हनुमान की तुलना क्या बजरंगदल से की जा सकती है ?

0
250


अखिलेश अखिल 

बजरंग दल पर पावंदी लगाने की बात कही कांग्रेस को भारी न पड़ जाये। कर्नाटक में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पीएफआई के साथ ही हिंदूवादी संगठन बजरंग दल पर पावंदी लाग्ने की बात की ,बीजेपी को मुद्दा मिल गया। बीजेपी को धार्मिक मुद्दों से खेलने में महारत हासिल है और ऐसे मुद्दों को कैसे जनता तक पहुंचाना है इसकी जितनी समझ बीजेपी के पास है ,उतनी समझ किसी भी पोलिटिकल पार्टी के पास नहीं। बीजेपी धार्मिक मुद्दों के जरिये ही आज  देश की सबसे मजबूत और बड़ी पार्टी बन सकी है। ऐसे में जानकार अब कह रहे हैं कि जो बीजेपी कर्नाटक में काफी परेशानी झेल रही थी अब बजरंग दल का मुद्दा उसे आगे बढ़ा सकती है। कांग्रेस को भले ही कर्नाटक में इस मुद्दे पर कोई बड़ा नुकसान कर्णाटक में नहीं हो लेकिन अब इस मुद्दे को बीजेपी हिंदी पट्टी में ले जाएगी जहां बजरंग दल का खासा प्रभाव है। संभव है कि जिन राज्यों में चुनाव होने हैं वहां कांग्रेस को अब नुकसान हो सकता है।      
प्रधानमंत्री मोदी अब इस मुद्दे को गंभीरता से अपने भाषण में उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  भगवान हनुमान की तुलना हिंदुत्ववादी संगठन बजरंग दल से कर रहे हैं। यह कोई मामूली बात नहीं है। अगर यह खेल लोगों के मन में बैठ गया तो कांग्रेस का खेल ख़राब भी हो सकता है। कांग्रेस अब डैमेज कंट्रोल में  लग गई है। अब कर्नाटक के कांग्रेस  प्रभारी सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बजरंग दल की तुलना प्रभु हनुमान से कर रहे हैं ऐसे में उन्हें हनुमान भक्तो से माफ़ी मांगनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने ‘नफरत फैलाने वाले बजरंग दल और अन्य संगठनों पर निर्णायक कार्रवाई का आश्वासन’ देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की थी।     
कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेस ने पहले श्रीराम को कैद में रखा था और अब बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाकर भगवान हनुमान को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।” इस पर कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “भगवान हनुमान पवित्रता, श्रद्धा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा और बलिदान के प्रतीक हैं।”
        उन्होंने कहा, “भगवान हनुमान की तुलना किसी व्यक्ति या संगठन के पर्याय के रूप में करना अपमान है और पीएम मोदी हनुमान जी के लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा, “बेशक, ये कार्ड भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, स्वयंभू चाणक्य के कारखाने में निर्मित किए गए थे। लाखों हनुमान भक्त पूरी ताकत के साथ इसका मुकाबला करेंगे।”
             सुरजेवाला ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री और उनकी कंपनी कर्नाटक में ’40 फीसदी’ घोटाले से ग्रस्त भाजपा सरकार के बारे में कुछ बोलने से परहेज कर रही है, और चुनाव का ध्रुवीकरण करने के लिए केवल बेकार के बहाने तलाश रहे हैं।”
             उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और बीजेपी के लिए प्रत्येक चुनाव भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और नफरत के सर्वव्यापी माहौल के बुनियादी मुद्दों का जवाब देने के बजाय धर्म के आधार पर समाज को बांटने का मौका भर है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here